Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

आईपीएल-8 : किंग्स इलेवन के सामने 173 रनों का लक्ष्य

Published

on

मोहाली,बल्लेबाज लेंडिल सिमंस,पार्थिव पटेल,पंजाब क्रिकेट संघ,आईपीएल-8,कप्तान डेविड वार्नर,रोहित शर्मा

Loading

मोहाली | सलामी बल्लेबाज लेंडिल सिमंस (71) और पार्थिव पटेल (59) के बीच 111 रनों की साझेदारी की बदौलत पंजाब क्रिकेट संघ (पीसीबी) स्टेडियम में जारी आईपीएल-8 के 35वें मैच में मुंबई इंडियंस ने किंग्स इलेवन पंजाब के सामने जीत के लिए 173 रनों का लक्ष्य रखा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवरों में तीन विकेट खोकर 172 रन बनाए।

सिमंस ने 56 गेंदों की पारी में नौ चौके और एक छक्का लगाया। उन्होंने पहले ही ओवर में दो चौके लगाकर अपने इरादे जाहिर कर दिए। पार्थिव ने भी उनका भरपूर साथ दिया और चार ओवरों तक मुंबई इंडियंस ने 46 रन जोड़ लिए। इसके बाद सनराइजर्स के कप्तान डेविड वार्नर ने पांचवें ओवर में मिशेल जॉनसन को आक्रमण पर लगाया। पटेल ने जॉनसन का स्वागत उनके पहले ही ओवर में एक छक्का और दो चौका लगाते हुए 16 रन बटोर कर किया।

आखिरकार 13वें ओवर में कर्णवीर सिंह ने पार्थिव पटेल को अपनी फिरकी में फंसाया। पटेल डीप स्वायर लेग पर मुरली विजय द्वारा लपके गए। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए कप्तान रोहित शर्मा (26) ने दूसरे विकेट के लिए सिमंस के साथ 43 रन जोड़े। इस बीच मुंबई इंडियंस की रन गति पर भी असर पड़ा और टीम 10 से 15 ओवरों के बीच केवल 27 रन जोड़ सकी। सिमंस आखिरी ओवर में पवेलियन लौटे। किंग्स इलेवन की ओर से अनुरीत सिंह, मिशेल जॉनसन और कर्णवीर सिंह ने एक-एक सफलता हासिल की।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending