Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

आईजीआई पर विदेशी यात्री के पास लाखों की नई करेंसी बरामद

Published

on

Loading

Rs500notesनई दिल्ली। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) को शुक्रवार को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे (आईजीआई) पर कोयंबटूर जा रहे एक विदेशी नागरिक के पास भारी मात्रा में नई नकदी होने का पता चला।

आईजीआई पर सुरक्षा की निगरानी में जुटे एक सीआईएसएफ अधिकारी ने कहा, हमें तोचुक्को चिजिओके नामक एक नाइजीरियाई यात्री के पास 53.78 लाख रुपये मूल्य के नए नोट और 4.29 लाख रुपये मूल्य के पुराने नोट होने का पता चला है।

अधिकारी ने बताया, हमने हवाई खुफिया इकाई (एआईयू) और कस्टम विभाग को सूचित कर दिया है। अधिकारी ने बताया, वह इंडिगो की उड़ान से यात्रा कर रहा है। विदेशी नागरिक नाइजीरिया का है और उसे अभी कैश के साथ कोयंबटूर जाने के की इजाजत दे दी गई है।’ चिजिओके के कोयंबटूर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पहुंचने पर एआईयू और कस्टम विभाग उससे इस रकम के बारे में पूछताछ करेंगे।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending