Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

आईएस का आतंक जारी, 43 को जिंदा जलाया

Published

on

Loading

बगदाद| आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के आतंकवादियों ने इराक के पश्चिमी प्रांत अनबर में 43 लोगों को जिंदा जला दिया। एक प्रांतीय सुरक्षा सूत्र ने शनिवार को यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने एक सूत्र के हवाले से जानकारी दी कि इससे पहले आईएस ने युद्धग्रस्त अल-बगदादी में अल्बु-ओबैद सुन्नी जनजाति के 43 लोगों को बंधक बनाया था।

बताया जाता है कि बंधक बनाए गए लोग स्थानीय पुलिसकर्मी और सरकार समर्थित सहवा अर्धसैनिक समूह के सदस्य थे। सभी बंधकों को हीट ले जाया गया और वहां उन्हें लोहे के पिंजरों में बंद कर जिंदा जला दिया गया।

इससे पहले आईएस आतंकवादियों ने अमेरिकी नौसेना के ऐन अल-असद शिविर में हमला कर 70 को मौत के घाट उतार दिया था। ऐन अल-असद सैन्य शिविर का इस्तेमाल इराकी सैन्य बलों और करीब 300 अमेरिकी नौसैनिकों के सैन्य प्रशिक्षकों और सलाहकारों द्वारा किया जाता है।

आतंकवादियों ने अल-बगदादी कस्बे में सुरक्षा बलों और सहवा लड़ाकुओं के परिवारों को भी बंधक बना लिया। सूत्र ने कहा कि यहां के निवासी खाद्य पदार्थो का पेयजल के गंभीर संकट का सामना कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि इराक के सबसे बड़े प्रांत अनबार के करीब 80 फीसदी हिस्से पर इस्लामिक स्टेट ने कब्जा कर लिया है और वह इससे आगे बगदाद की ओर कूच करने की तैयारी में है। लेकिन सुरक्षा बलों और शिया विद्रोहियों के लगातार हमले की वजह से वे ऐसा नहीं कर पा रहे हैं।

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्‍तानी अमेरिकी अरबपति साजिद तरार का बयान- मोदी फिर बनेंगे पीएम, उनके जैसे नेता की हमें भी जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी साजिद तरार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मजबूत नेता हैं जो भारत को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं और वह तीसरी बार देश के पीएम के रूप में लौटेंगे। साजिद तरार ने कहा कि मोदी न केवल भारत के लिए बल्कि क्षेत्र और दुनिया के लिए अच्छे हैं और उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा।

पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी पीएम मोदी को दुनिया का मजबूत नेता बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया और दक्षिण एशिया के लिए अच्छे नेता हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा। तरार ने कहा कि वह एक जन्मजात नेता हैं। वह एक ऐसे पीएम हैं जिन्होंने अपनी राजनीति को जोखिम में डालकर पाकिस्तान का दौरा किया। मैं उम्मीद करता हूं वे पाकिस्तान के साथ बातचीत और व्यापार शुरू करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि भारत एक युवा देश है और उसे युवा लोगों का अच्छा साथ मिल रहा है। तरार ने आगे कहा कि यह एक चमत्कार है। भारत के 97 करोड़ लोग अपने मत डाल रहे हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आप भविष्य में देखेंगे कि लोग भारतीय लोकतंत्र से सीख लेंगे। तरार ने पीओके में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कि आर्थिक स्थिति खराब होने और महंगाई के कारण वहां के लोग परेशान है। उन्होंने पाकिस्तानी पीएम के आर्थिक पैकेज को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे पाकिस्तान में फिलहाल पीओके जैसी ही स्थिति है। आतंकवाद-कानून व्यवस्था और राजनीतिक अस्थिरता के कारण आज देश कई संकटों से जूझ रहा हैं।

 

Continue Reading

Trending