Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

आंध्र में लाल चंदन का चीनी तस्कर गिरफ्तार

Published

on

हैदराबाद,आंध्र प्रदेश,गिरफ्तार,चीन, म्यांमार, जापान

Loading

हैदराबाद | आंध्र प्रदेश पुलिस ने लाल चंदन की तस्करी के आरोप में एक चीनी तस्कर को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने गुरुवार देर रात हैदराबाद में इस चीनी तस्कर को गिरफ्तार किया। तस्कर की पहचान यांग पिंग के रूप में हुई है।

चित्तूर जिले के पुलिस दल ने उसे हिरासत में ले लिया है और एक जिला अदालत में पेश करने के लिए उसे चित्तूर ले जाया गया है। गिरफ्तार तस्कर के बारे में फिलहाल कोई विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है। भारतीय पुलिस ने 2013 के बाद से अब तक 55 चीनी नागरिकों को लाल चंदन की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस ताजा गिरफ्तारी को आंध्र प्रदेश पुलिस के लिए एक बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है। इस बेशकीमती लकड़ी का उपयोग परंपरागत दवाइयों के लिए चीन, म्यांमार, जापान और पूर्व एशिया के अन्य देशों में किया किया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में लाल चंदन की कीमत 20 लाख रुपये से 25 लाख रुपये तक है।

प्रादेशिक

राजस्थान के दौसा में सड़क किनारे सो रहे 11 लोगों को बेकाबू कार ने कुचला, तीन की मौत, 8 घायल

Published

on

Loading

दौसा। राजस्थान के दौसा में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहाँ एक बेकाबू कार ने सड़क किनारे सो रहे 11 लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों में एक बच्ची भी शामिल है। पुलिस ने बताया कि हादसे में दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि छह को आगे के इलाज के लिए जयपुर के एसएमएस अस्पताल में रेफर किया गया। कार को जब्त कर लिया गया है, हालांकि चालक फरार है। उसे पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

हादसा गुरुवार की रात करीब 11.15 बजे हुआ है। सभी मृतक व घायल खानाबदोश परिवार के लोग थे, जो टीकाराम पालीवाल गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पास सड़क किनारे झुग्गी में रहते थे। हेड कॉन्स्टेबल बृजकिशोर ने बताया कि रात करीब 11.20 बजे घटना की सूचना पुलिस को मिली थी। फौरन पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में सामने आया कि तेज रफ्तार कार के ड्राइवर ने तेज गति और लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए सड़क किनारे सो रहे लोगों को कुचल दिया है। घटना की सूचना पर गुरुवार की देर रात महवा विधायक राजेंद्र मीणा हॉस्पिटल पहुंचे। उन्होंने डॉक्टरों से घायलों का हालचाल जाना और थाना इंचार्ज जितेंद्र सोलंकी को कार ड्राइवर के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए कहा।

जयपुर स्थित एसएमएस हॉस्पिटल में ट्रॉमा सेंटर के इंचार्ज डॉ. अनुराग धाकड़ ने बताया कि दौसा के महवा से रेफर होकर 6 घायलों को यहां भर्ती किया गया था। इसमें से 1 दिलीप नाम के युवक को छुट्‌टी दे दी गई है। 5 अन्य को सर्जरी यूनिट में भर्ती रखा गया है। इसमें एक मरीज के सिर में थोड़ी ज्यादा चोट है, बाकी चार की स्थिति सामान्य है। इनका इलाज चल रहा है।

Continue Reading

Trending