Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

आंध्र प्रदेश में 21 व्यक्तियों को उम्रकैद

Published

on

Loading

हैदराबाद| आंध्र प्रदेश में एक न्यायालय ने छह साल पहले एक नेता और 10 अन्य लोगों की हत्या के मामले में बुधवार को 21 लोगों को उम्र कैद की सजा सुनाई। कुरनूल जिले के अडोनी कस्बे में एक सत्र न्यायालय ने छह साल पहले तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के नेता कप्पात्रला वेंकटप्पा नायडू और 10 अन्य लोगों की हत्या के मामले में बुधवार को फैसला सुनाया।

लोक अभियोजक ने न्यायालय परिसर के बाहर संवाददाताओं को बताया कि मामले के दोषियों में से तीन की मौत हो चुकी है। एक मुख्य आरोपी फरार है, लेकिन न्यायालय ने उसके मामले को अलग कर दिया है।

पुलिस ने मामले में कुल 48 लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किए थे, जिनमें से चार की हत्या नायडू के समर्थकों ने कर दी थी, जबकि तीन की कारावास के दौरान जेल में बीमारी से मौत हो गई थी।

नायडू, उनके भतीजे और दूसरे लोगों की 17 मई, 2008 को कोडुमुरु में हत्या कर दी गई थी, जब वे हत्या के एक मामले के मुकदमे में पेशी से लौट रहे थे।

नायडू (63) कई मामलों के आरोपी थे। बीते चार दशकों में प्रतिद्वंद्वी गुट ने उनपर 12 बार जानलेवा हमले किए थे।

कुरनूल जिला रायलसीमा क्षेत्र का हिस्सा है, जहां अक्सर गुटों के बीच हिंसक घटनाएं होती रहती हैं और प्रतिद्वंद्वी गुट के लोगों की हत्या यहां आम है।

तेदेपा और कांग्रेस पार्टी यहां गांवों में प्रभुत्व जमाने के लिए आपस में झगड़ती रहती हैं।

उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव ने श्याम लाल पाल को बनाया सपा का नया प्रदेश अध्यक्ष

Published

on

Loading

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने अपना प्रदेश अध्यक्ष बदल दिया है। पार्टी ने नरेश उत्तम पटेल की जगह श्याम लाल पाल को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। बीते साल ही श्याम लाल पाल को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। वर्तमान में नरेश उत्तम पटेल यूपी की फतेहपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसा कहा जाता है कि वह अखिलेश यादव के करीबी है। ऐसें में चुनाव पर उनका फोकस हो, इसी वजह से अखिलेश यादव ने प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी श्याम लाल पाल को सौंप दी है।

श्यामलाल पाल शिक्षाविद् हैं और एक इंटर कॉलेज से प्रधानाचार्य के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। वह लगभग 20 सालों से समाजवादी पार्टी में हैं। श्याम लाल पाल 2002 में अपना दल के टिकट पर प्रतापपुर सीट से विधानसभा का चुनाव भी लड़े चुके थे। हालांकि, इसके कुछ दिन बाद ही वह समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।

वह सपा में अलग-अलग पदों पर रहकर लगातार काम कर रहे हैं। श्याम लाल पाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रयागराज के कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है।

Continue Reading

Trending