Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

आंध्र तूफान : नीता अंबानी ने दान किए 11 करोड़ रुपये

Published

on

Loading

हैदराबाद| रिलायंस फाउंडेशन की अध्यक्ष नीता अंबानी ने चक्रवात प्रभावित आंध्र प्रदेश में राहत कार्य के लिए 11 करोड़ रुपये दान किए हैं। नीता अंबानी ने आंध्र के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू से शनिवार को उनके घर पर मुलाकात कर उन्हें 111,111,111 रुपये का चेक सौंपा। मुख्यमंत्री ने रिलायंस फाउंडेशन की अध्यक्ष के इस भाव के लिए उनका शुक्रिया अदा किया। नीता ने उन्हें अपनी संस्था के कार्यो से अवगत कराया। नीता के साथ इस दौरान जूही चावला समेत कई अन्य महिला उद्यमी भी थीं।

चक्रवाती तूफान हुदहुद पिछले महीने उत्तरी आंध्र तट से टकराया था, इसमें 46 लोगों की मौत हो गई थी, 9,000 घरों को नुकसान हुआ था और लगभग दो लाख हेक्टेयर से भी अधिक फसल बर्बाद हो गई थी। लगभग 200 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आए इस तूफान ने विशाखापत्तनम, श्रीकाकुलम और विजयानगरम जिले में भी तबाही के निशान छोड़े थे। हजारों पेड़ जड़ से उखड़ गए थे साथ ही बिजली और संचार नेटवर्क क्षतिग्रस्त हो गया था।

नेशनल

एससी, एसटी और ओबीसी के आरक्षण में किसी दल ने डाका डाला तो वो कांग्रेस है: अमित शाह

Published

on

Loading

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस पार्टी झूठ फैलाकर जनता के बीच में भ्रांति फैलाना चाहती है। भारतीय जनता पार्टी एससी, एसटी और ओबीसी के आरक्षण की समर्थक और हमेशा इसके संरक्षण के लिए भूमिका निभाएगी। ये बात नरेंद्र मोदी ने भी कई बार बोला है। एससी, एसटी और ओबीसी के आरक्षण में किसी दल ने डाका डाला है तो वह कांग्रेस पार्टी है।

अमित शाह ने कहा, “कांग्रेस नेता हमारे 400 सीटों के लक्ष्य के बारे में यह कहकर लोगों को बेवकूफ बनाने की कोशिश कर रहे हैं कि भाजपा की संविधान बदलने की योजना है, यह सरासर झूठ है। भाजपा को दो आम चुनाव में पूर्ण बहुमत मिला, लेकिन हमने कभी इस तरह की चीजें करने की कोशिश नहीं की।”

गृह मंत्री ने कहा, “कांग्रेस पार्टी के नेता इतने हताश हैं कि उन्होंने मेरे भाषण का फर्जी वीडियो बनाया और इसे सोशल मीडिया पर फैलाने की कोशिश की। कांग्रेस के मुख्यमंत्री और अन्य बड़े नेता इस छेड़छाड़ किए गए वीडियो को फॉरवर्ड करते पाए गए।” केंद्रीय गृह मंत्री के मुताबिक, उनके भाषण का मूल वीडियो उपलब्ध है और इससे कांग्रेस पार्टी का ‘झूठ’ सामने आ गया है। उन्होंने कहा, ” इस मामले में कांग्रेस के एक नेता को गिरफ्तार कर लिया गया है।”

उन्होंने राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए कहा कि जब से उन्होंने कांग्रेस की कमान संभाली हैं राजनीति का स्तर नीचे ले जाने का काम कर रहे हैं। इसका चरम लोकसभा में चर्चा ना होने देना, राज्यसभा में बहिष्कार करा देना, शोर-शराबे करना और झूठ बोलकर प्रजा में भ्रांति फैलाने के काम उनके नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी कर रही है।

 

Continue Reading

Trending