Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

असहिष्णुता के विवाद को आमिर ने दी हवा, भाजपा व अनुपम खेर ने लताड़ा

Published

on

Loading

नई दिल्ली। देश में असहिष्णुता को लेकर दिए गए फिल्म अभिनेता आमिर खान के बयान पर सियासत गरमा गई है। आमिर के बयान से असहमति जताते हुए भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने आमिर पर निशाना साधा है। हुसैन ने कहा कि आमिर डर नहीं रहे हैं, बल्कि वो जनता को डरा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि सोमवार को आमिर ने कहा था कि देश में असिहष्णुता बढ़ रही है और कई घटनाओं ने उन्हें ‘‘चिंतित’’ किया है। आमिर ने कहा कि उनकी पत्नी किरण राव ने यहां तक सुझाव दे दिया कि उन्हें संभवत: देश छोड़ देना चाहिए।

आमिर के बयान पर भाजपा सांसद और अभिनेता-गायक मनोज तिवारी ने भी नाराजगी जताई है। तिवारी ने कहा कि अगर आमिर खान को भारत में डर लगता है तो वे स्वतंत्र हैं वहां जाने के लिए जहां उन्हें शांति मिलती है।

आमिर खान के बयान को लेकर फिल्म अभिनेता अनुपम खेर ने भी तीखे सवाल किए हैं। अनुपम खेर ने ट्वीट किया, ‘डियर आमिर खान, क्या आपने किरन को बताया कि आप इस देश में इससे भी बुरा दौर देख चुके हैं, लेकिन आपने कभी देश छोड़ने के बारे में सोचा भी नहीं।’ अनुपम ने एक ट्वीट में लिखा, ‘पिछले सिर्फ 7-8 महीने में अतुल्य भारत कब आपके लिए असहिष्णु भारत में बदल गया?’

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending