Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

अर्जुन ने ‘इशकजादे’ से बदली परिणीति की दुनिया

Published

on

मुंबई,अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा,ट्विटर,एक लाइव चैटिंग के दौरान अभिनेता अर्जुन कपूर,इशकजादे,अर्जुन

Loading

मुंबई | अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने ट्विटर पर प्रशंसकों के साथ एक लाइव चैटिंग के दौरान अभिनेता अर्जुन कपूर की ओर से आए सवाल के जवाब में बड़े प्यार से कहा कि उन्होंने ‘इशकजादे’ में लेकर उनकी जिंदगी बदल दी। परिणीति ने ट्विटर पर 50 लाख से अधिक फॉलोअर्स बनने के उपलक्ष्य में लाइव चैट करने का फैसला लिया।

परिणीति अपने फॉलोअर्स से चैट कर रही थीं। उसी दौरान अर्जुन ने उनसे कहा कि वह दुनिया को बताएं कि कैसे उन्होंने उनकी जिंदगी बदल दी। अर्जुन ने मंगलवार को ट्वीट में लिखा, “हैलो मैडम! जरा मेरी तरफ ध्यान दें। कृपया दुनिया को बताएं कि कैसे मैंने आपकी जिंदगी बदल दी। आप बाद में चैट कर सकती हैं..यह खबर बहुत महत्वपूर्ण है।” इसके जवाब में परिणीति (26) ने लिखा, “बाबा आप मेरी दुनिया हैं। मेरी दुनिया आपके मुझे ‘इशकजादे’ के लिए चुनते वक्त बदल गई। तुम्हीं हो बंधु, सखा तुम्हीं।” ‘इशकजादे’ (2012) में अर्जुन तथा परिणीति मुख्य भूमिका में नजर आए।

प्रादेशिक

सलमान खान फायरिंग मामले में पांचवां आरोपी गिरफ्तार, शूटर्स को पैसे और घर के बाहर रेकी में की थी मदद

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में पांचवा आरोपी मोहम्मद रफीक चौधरी पंजाब से गिरफ्तार हो गया है। सूत्रों के मुताबिक, चौधरी ने दोनों शूटर सागर पाल और विक्की गुप्ता को पैसे और सलमान खान के घर की रेकी करने में मदद की थी। मोहम्मद चौधरी को आज आज यानी मंगलवार को मुंबई लाया जा रहा है, जहां उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा और हिरासत की मांग की जाएगी।

इससे पहले सलमान के घर के बाहर फायरिंग मामले में एक आरोपी ने आत्महत्या कर ली थे। मरने वाले का नाम अनुज थापन है। अनुज थापन पर फायरिंग केस में हथियार मुहैया करवाने का आरोप था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी अनुज थापन ने कस्टडी में मिलने वाली चद्दर से ही अपनी जान लेने का प्लान बनाया। उसने बाथरूम में चद्दर से फंदा लगाकर अपनी जान ले ली। जैसे ही वहां मौजूद लोगों को इस बात की भनक पड़ी उसे तुरंत पास ही के अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया था। लेकिन GT अस्पताल में पहले उनकी हालत गंभीर बताई गई और फिर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Continue Reading

Trending