Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

अरिजीत शिक्षित संगीतकार : शंकर महादेवन

Published

on

Loading

नई दिल्ली। जाने-माने गायक शंकर महादेवन का मानना है कि गायक अरिजीत सिंह ‘शिक्षित संगीतकार’ होने के कारण लंबे समय तक संगीत जगत का हिस्सा बने रहेंगे। अरिजीत ‘तुम ही हो’ गीत के बाद प्रसिद्ध हुए। शंकर महादेवन बॉलीवुड की प्रसिद्ध संगीतकार तिकड़ी शंकर-एहसान-लॉय का एक हिस्सा हैं।

शंकर ने कहा, “अरिजीत सिंह काफी लंबे समय तक संगीत-जगत का हिस्सा बना रहेंगे, क्योंकि वह शिक्षित संगीतकार हैं। वह अपने संगीत को जानते हैं। वह अपनी ‘सरगम’ को समझते हैं। मैं उन्हें अरिजीत सिंह बनने से पहले से जानता हूं।” शंकर ने कहा, “अगर आप उच्च क्षमता के संगीतकार रहे हैं, आप में संगीत अधिक समझ है और आप शिक्षित संगीतकार हैं तो संगीत जगत में आप लंबे समय तक कायम रह सकेंगे।”

उन्होंने बताया, “हम पिछले 19 सालों से संगीत रचना कर रहे हैं और हमें इस साल सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार (‘2 स्टेट्स’) मिला। यह रफ्तार बनाए रखना मुश्किल है, लेकिन अगर आपमें गुण हैं तो आप टिके रहेंगे। अपने संगीत में गहराई लाने की जरूरत है।” उनका यह भी मानना है कि भारत संगीत का धनी है।

उन्होंने कहा, “यहां शास्त्रीय और अन्य प्रकार के संगीत हैं। सबसे पहले हमें खुद के संगीत का सम्मान करना सीखना चाहिए। हम अपने शास्त्रीय संगीत और लोक संगीत का सम्मान नहीं करते हैं। अगर आप यूरोप या अरब देश जाएं तो देखेंगे कि वहां भी शास्त्रीय संगीत सुना जाता है।”

प्रादेशिक

सलमान खान फायरिंग मामला: आरोपी अनुज थापन ने पुलिस कस्टडी में की आत्महत्या

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। खबर है है कि इस मामले में जो आरोपी पकड़े गए थे, उनमें से एक ने आत्महत्या कर ली है। मरने वाले का नाम अनुज थापन है। अनुज थापन पर फायरिंग केस में हथियार मुहैया करवाने का आरोप था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी अनुज थापन ने कस्टडी में मिलने वाली चद्दर से ही अपनी जान लेने का प्लान बनाया। उसने बाथरूम में चद्दर से फंदा लगाकर अपनी जान ले ली। जैसे ही वहां मौजूद लोगों को इस बात की भनक पड़ी उसे तुरंत पास ही के अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया था। लेकिन GT अस्पताल में पहले उनकी हालत गंभीर बताई गई और फिर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

14 अप्रैल को सलमान खान के घर पर जिन हथियारों से फायरिंग की गई, उन्हें मुहैया कराने का आरोप अनुज पर है। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अपनी जांच के बाद पंजाब से इस आरोपी को हिरासत में लिया था। 32 साल के अनुज थापन ट्रक के हेल्पर के तौर पर काम करता है। थापन लॉरेंस बिश्नोई गैंग के संपर्क में रहा और इसपर वसूली और आर्म्स एक्ट मामले दर्ज था।

Continue Reading

Trending