Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

अयोध्या में गोली चलवाने का निर्णय सही था : मुलायम

Published

on

मुलायम सिंह यादव, अयोध्या में गोली चलवाने का निर्णय सही, पुस्तक के लोकापर्ण समारोह

Loading

मुलायम सिंह यादव, अयोध्या में गोली चलवाने का निर्णय सही, पुस्तक के लोकापर्ण समारोह

mulayam singh yadav

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने कहा कि अयोध्या में गोली चलवाने के मेरा निर्णय सही था। लखनऊ में एक पुस्तक के लोकापर्ण समारोह में मुलायम ने यह बात कही। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने कहा कि 1990 में अयोध्या में उन्होंने देश की एकता बनाए रखने के कारसेवकों पर गोली चलाने की आदेश दिया था।

उन्होंने कहा कि गोली से 16 लोगों की मौत हो गई थी, अगर इसमें और भी जान जाती तो देश की एकता के लिए उन्हें मंजूर थी। मुलायम सिंह यादव ने कहा कि अगर मैं गोली चलवाने का आदेश न देता तो देश से मुसलमानों का विश्वास उठ जाता। गोली चलवाने का आदेश देने के कारण हमने मुलसमानों को देश से जाने के रोका।

मुलायम सिंह ने कहा कि अयोध्या में गोली चलवाने के मेरे निर्णय के कारण सदन में मेरा बहुत विरोध किया गया। इसके बाद भी मैं अपने उस निर्णय को आज भी सराहता हूं। मेरा मानना है कि हिंदू, मुस्लिम, सिख व ईसाई इसी देश नागरिक हैं।

मेरे गोली चलवाने के आदेश के बाद अयोध्या में गोलीकांड में 16 लोग मारे गए थे। अगर देश की एकता के लिए 16 की जगह 30 लोग भी मारे जाते तो भी मेरा फायरिंग का आदेश जारी रहता। मुलायम ने स्पष्ट कहा कि उस समय तो देश की एकता को बचाने के लिए गोली चलवानी पड़ी। अयोध्या में गोली चलाने पर मैंने बड़ी आलोचना झेली थी। वहां पर अगर गोली नहीं चलती तो मुसलमानों का विश्वास देश से उठ जाता।

गौरतलब है इससे पहले समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सदस्य तथा सपा के थिंक टैंक माने जाने वाले प्रोफेसर राम गोपाल यादव ने भी वर्ष 1990 मे तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के अयोध्या में गोली चलवाने के निर्णय का सही ठहराया था। एक कार्यक्रम में राम गोपाल ने कहा था कि नेताजी ने परिस्थितियों के मद्देनजर अपने उत्तरदायित्व का निर्वाह किया और देश के हजारों लोगों के जीवन की रक्षा की।

नेशनल

जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा

Published

on

Loading

नई दिल्‍ली। भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी पर तगड़ा हमला बोला है। उन्‍होंने कहा कि ममता दीदी ने बंगाल को क्‍या बना दिया है। जेपी नड्डा ने कहा कि संदेशखाली, ममता बनर्जी की निर्ममता और बर्बरता का संदेश चीख-चीख कर दे रहा है। ममता दीदी ने बंगाल को क्या बना दिया है? जहां रवींद्र संगीत गूंजना चाहिए था, वहां बम-पिस्तौल मिल रहे हैं।

संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा। इसी से समझ सकते हैं कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार ने किस तरह अराजकता फैला रखी है। मैं बंगाल के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं और जनता से अपील करता हूं कि आप सभी संदेशखाली पर ममता बनर्जी से जवाब मांगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने संदेशखाली की पीड़िता को पार्टी का टिकट देकर भाजपा महिला सशक्तिकरण के संदेश को मजबूती दी है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने ममता बनर्जी को जवाब दिया है कि ये महिलाएं अकेली नहीं है उनके साथ पूरा समाज, पूरा देश खड़ा है। संदेशखाली में महिलाओं की इज्जत-आबरू और उनकी जमीनें बचाने के लिए वहां गई जांच एजेंसियों के अधिकारियों पर भी घातक हमला किया गया।

जेपी नड्डा ने आगे कहा, “मैं आज समाचार पढ़ रहा था कि संदेशखाली में तलाशी के दौरान सीबीआई ने तीन विदेशी रिवॉल्वर, पुलिस द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली एक रिवॉल्वर, बंदूकें, कई गोलियां और कारतूस बरामद किए हैं।” इसी से समझा जा सकता है कि ममता सरकार ने राज्य में किस तरह अराजकता फैला रखी है। उन्होंने पूछा कि क्या ममता बनर्जी जनता को डराकर, उनकी जान लेकर चुनाव जीतेंगी। क्या नेताजी सुभाष चंद्र बोस, रवीन्द्रनाथ टैगोर, स्वामी विवेकानंद और महर्षि अरबिंदो जैसे मनीषियों ने ऐसे बंगाल की कल्पना की थी।

संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा। ममता दीदी, यदि आपको ऐसा लगता है कि आप ऐसा करके चुनाव जीत जाएंगी तो ये आपकी भूल है। जनता आपको इसका करारा जवाब देगी। उन्होंने कहा कि हमने देखा कि ममता सरकार में तृणमूल कांग्रेस के शाहजहां शेख जैसे असामाजिक तत्व संदेशखाली में महिलाओं के अस्तित्व पर खतरा बने हुए हैं। महिलाओं के साथ जिस तरह का सलूक हो रहा है वह सच में बहुत ही संवेदनशील और कष्टदायी है।

Continue Reading

Trending