Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका में गुरुद्वारे में महिला पर हमला

Published

on

Loading

वाशिंगटन | अमेरिकी राज्य ओरेगन में एक गुरुद्वारे में एक 37 वर्षीय व्यक्ति को एक महिला पर हमला करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। फाक्स 12 ओरेगन की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस के अनुसार, टिमोथी वाल्टर शिमिट नशे में था और रविवार की रात ओरेगन के ग्रेशम शहर में गुरुद्वारे के बाहर घूम रहा था। उसने गुरुद्वारे में शौचालय के प्रयोग की अनुमति मांगी, जिस पर उसे अंदर जाने दिया गया।

जब शिमिट शौचालय से बाहर आया तो उसने गुरुद्वारे में काम करने वाली 26 वर्षीय महिला को देखा और उस पर हमला कर दिया।

मामले की जांच करने वाले अधिकारी एडम बेकर के अनुसार, गुरुद्वारे के एक सदस्य ने शोरगुल सुना व शिमिट को महिला से अलग किया और पुलिस के आने तक उसे पकड़कर रखा।

रिपोर्ट में कहा गया कि शिमिट को मल्टनोमा काउंटी जेल में रखा गया है। उस पर हमला करने, धमकाने, जबरदस्ती करने, दुष्कर्म की कोशिश, यौन दुराचार की कोशिश और हथियार का गैर कानूनी इस्तेमाल करने का आरोप लगाया गया है।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि आरोपी का आपराधिक इतिहास रहा है।

रिपोर्ट के अनुसार, यह साफ नहीं हो सका है कि इस हमले में धर्म या जाति की भूमिका है या नहीं लेकिन पुलिस इस एंगल से भी मामले की जांच कर रही है।

 

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending