Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

आखिरी डिबेट: तीखी बहस के बाद हिलेरी ने ट्रंप को पछाड़ा

Published

on

Loading

Hillary-trump

लास वेगास। अमेरिका में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन ने बुधवार रात हुई तीसरी व अंतिम दौर की बहस में अपने रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रंप को पीछे छोड़ दिया। सीएनएन/ओआरसी पोल के मुताबिक, हिलेरी को 52 फीसदी जबकि ट्रंप को 39 फीसदी मत मिले। इस बहस में न्यायालय की भूमिका, संविधान की व्याख्या सहित बंदूक नियंत्रण व आव्रजन मुद्दे पर तीखी बहस हुई।

बहस देख रहे दर्शकों में 36 फीसदी डेमोक्रेट और 29 फीसदी रिपब्लिकन थे। इस अंतिम बहस में हालांकि ट्रंप का प्रदर्शन उम्मीदों से बेहतर रहा। 10 में से लगभग छह दर्शकों का कहना है कि ट्रंप ने उम्मीद से बेहतर किया, जबकि 44 फीसदी ने हिलेरी के बारे में यही कहा।

यह बहस नेवाडा विश्वविद्यालय में हुई और दोनों उम्मीदवारों ने विवि के थॉमस एंड मैक सेंटर में बिना हाथ मिलाए प्रवेश किया। इस बहस की मेजबानी फॉक्स न्यूज के क्रिस वालेस ने की। उनका पहला प्रश्न देश में न्यायालय की भूमिका और संविधान की व्याख्या पर उम्मीदवारों के रुख जानने को लेकर था। हिलेरी ने इसका जवाब देते हुए कहा, मेरा पुरजोर यकीन है कि सर्वोच्च न्यायालय को शक्तिशाली कॉरपोरेट और अमीर लोगों के साथ नहीं, बल्कि अमेरिकी नागरिकों के साथ खड़े होने की जरूरत है। हमें एक ऐसे सर्वोच्च न्यायालय की जरूरत है जो महिलाओं के अधिकारों, एलजीबीटी समुदाय के अधिकारों के लिए खड़ा हो सके।

हिलेरी ने गर्भपात, समलैंगिक विवाह और राजनीति में पैसे के बढ़ते प्रयोग पर भी बात की। इसके जवाब में ट्रंप ने कहा, मैं जिन न्यायाधीशों को नियुक्त करूंगा, वे संविधान के संस्थापकों के अनुरूप ही संविधान की व्याख्या करेंगे जो मुझे लगता है कि बहुत महत्वपूर्ण है। ट्रंप ने लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर हथियार रखने के अधिकार में दूसरे संशोधन का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने हिलेरी को बंदूक रखने का विरोधी करार देते हुए तंज कसा। हिलेरी ने कहा कि वह सभी से बंदूक छीनना नहीं चाहतीं, बल्कि सही तरीके से बंदूक नियंत्रण की पक्षधर हैं।

वह कहती हैं, मैं दूसरे संशोधन का समर्थन करती हूं, लेकिन मैं यह भी मानती हूं कि इसके लिए उचित नियमन की जरूत है। ट्रंप ने आव्रजन के संदर्भ में मेक्सिको सीमा पर दीवार के निर्माण के अपने रुख को दोहराया। उन्होंने कहा, हम सभी को यह दीवार चाहिए। हमें अपनी सीमाओं को मजबूत बनाना होगा। हमें देश से नशीले पदार्थो को दूर रखना होगा। ट्रंप ने हिलेरी पर निशाने साधते हुए कहा, वह मुक्त सीमाएं चाहती हैं।

रिपब्लिकन उम्मीदवार ने कहा, यहां कुछ बुरे लोग हैं और हम उन्हें बाहर निकालने वाले हैं। हिलेरी ने कहा कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ट्रंप को राष्ट्रपति बनते देखना चाहते हैं, क्योंकि उन्हें अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में एक ‘कठपुतली’ चाहिए। इसके जवाब में ट्रंप ने कहा, आप कठपुतली हैं। उल्लेखनीय है कि यह बहस देश में आठ नवंबर को होने जा रहे राष्ट्रपति चुनाव से 20 दिन पहले हुई है।

नेशनल

628 को उम्रकैद, 37 को दिलवाई फांसी, जानें कौन हैं मुंबई उत्तर मध्य सीट से बीजेपी उम्मीदवार उज्जवल निकम

Published

on

Loading

मुंबई| लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने शनिवार को 15वीं सूची जारी कर दी। इस सूची में उज्जवल निकम का नाम भी शामिल है। मशहूर वकील उज्जवल निकम को भाजपा ने 2024 लोकसभा चुनाव के लिए मुंबई उत्तर मध्य सीट से प्रत्याशी बनाया है। इस सीट से पूनम महाजन का टिकट काट गया है।

बता दें कि पूनम महाजन मुंबई की नॉर्थ सेंट्रल सीट से बीजेपी की निवर्तमान सांसद है। बीजेपी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्हें इस सीट से अपना उम्मीदवार बनाया था जिसमें उन्हें जीत हासिल हुई थी। इससे पहले 2014 में भी वह इसी सीट से चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंची थीं लेकिन इस बार पार्टी ने उनपर भरोसा न जताकर वरिष्ठ वकील उज्जवल निकम को चुनावी मैदान में उतारा है।

बता दें कि उज्जवल निकल देश के जाने-माने वकील हैं उन्हीं ने मुंबई में 26/11 हमले को अंजाम देने वाले आतंकी आमिर कसाब को फांसी के फंदे तक पहुंचाया था। इस केस में वह विशेष लोक अभियोजक भी थे। इसके अलावा वह 1993 के बम धमाकों, गुलशन कुमार हत्याकांड और प्रमोद महाजन हत्याकांड जैसे हाई प्रोफाइल केसों में सरकारी की ओर से केस लड़ चुके हैं। उन्होंने अपने 30 साल लंबे करियर में 628 लोगों को आजीवन कारावास और 37 लोगों को मृत्युदंड की सजा दिलवाई।

Continue Reading

Trending