Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

अफगानिस्तान में 34 आतंकवादी मारे गए

Published

on

Loading

अफगानिस्तान में 34 आतंकवादी मारे गए

काबुल | अफगानिस्तान के कंधार हेलमंद और ऊरुजगन प्रांतों में पिछले 24 घंटे से अधिक समय से चलाए जा रहे अभियानों की एक श्रृंखला में करीब 34 आतंकवादी मारे गए और 12 घायल हो गए। एक सैन्य बयान ने बुधवार को यह जानकारी दी।

मंगलवार को अफगान सेना ने ‘अट्टल’ (नायक ) नामक नए अभियान की शुरुआत की, जिसके तहत आतंकवादियों के क्षेत्र से बाहर खदेड़ना था।

इस क्षेत्र में अपनी गतिविधियों को तेज करने और सरकारी बलों से लड़ाई करने वाले तालिबान आतंकवादियों ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending