Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

अफगानिस्तान में तालिबान के हमले में 20 पुलिसकर्मी मरे

Published

on

काबुल, अफगानिस्तान, तालिबान, हमला

Loading

तालिबान के हमले में 20 पुलिसकर्मी मरे

काबुल। अफगानिस्तान के जाबुल प्रांत में कई जांच चौकियों पर तालिबान की ओर से किए गए हमले में 20 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य घायल हो गए।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, एक अधिकारी ने कहा कि रविवार रात को बड़ी संख्या में तालिबान लड़ाकों ने तीन विभिन्न स्थानों पर स्थित जांच चौकियों पर हमला किया।

काबुल, अफगानिस्तान, तालिबान, हमला

यह हमला इन स्थानों को कब्जे में लिए जाने के इरादों से किया गया, लेकिन अफगान सुरक्षाबलों ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया। अधिकारियों ने कहा कि कई विद्रोही भी मारे गए हैं, लेकिन उनकी सही संख्या का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने कहा कि दाइ-चोपान, अरघनदाब और शाजोए जिलों में हमले किए गए।

जाबुल सुरक्षाबल के एक सदस्य ने पहचान उजागर नहीं करने की शर्त पर कहा कि विद्रोहियों ने कलात में प्रक्षेपास्त्र भी दागे, लेकिन इससे कोई हताहत नहीं हुआ।

 

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending