Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

अपनी ही खटिया खड़ी कर रही है कांग्रेस: स्वामी प्रसाद मौर्य

Published

on

रमाबाई अम्बेडकर मैदान में आयोजित रैली, स्वामी प्रसाद मौर्य, मायावती दलितों की नहीं दौलत की देवी

Loading

रमाबाई अम्बेडकर मैदान में आयोजित रैली, स्वामी प्रसाद मौर्य, मायावती दलितों की नहीं दौलत की देवी

swamy prasad mourya

मायावती दलितों की नहीं दौलत की देवी

मनोज तिवारी

हरदोई। आगामी 21 सितंबर को लखनऊ के रमाबाई अम्बेडकर मैदान में आयोजित रैली की तैयारियों की बैठक में हरदोई पहुंचे भाजपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि कांग्रेस अपनी खटिया खुद खड़ी कर रही है और जो खटिया टूटने से बच रही उसका पायदान खुद तोड़ रही है और कांग्रेस के नेता अवसाद में जी रहे है।

गांधी भवन में आयोजित हुए कार्यकर्ता सम्मलेन में बीजेपी नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहाकि कांग्रेस के नेता लगातार दो दो माह के लिए गायब हो जाते है और फिर प्रकट हो जाते है जिससे यह साबित हो रहा है कि जब नेता गायब हो रहे है तो अब कांग्रेस भी यूपी से गायब हो जायेगी।

उन्होंने कहाकि मायावती भ्रष्‍टाचार करते हुए कार्यकर्ताओं का अपमान कर रही है। वह दलितों की नहीं दौलत की बेटी है। उन्होंने बिना नाम लिए ही जहाँ राहुल गांधी को अवसाद ग्रस्त बताया वहीँ आजम खां को मानसिक दिवालिया करार देते हुए कहाकि इसी लिए आजम विवादित बयानों के लिए चर्चित है। कार्यक्रम का आयोजन डॉक्टर अरुण मौर्या ने किया था।

 

उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव ने श्याम लाल पाल को बनाया सपा का नया प्रदेश अध्यक्ष

Published

on

Loading

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने अपना प्रदेश अध्यक्ष बदल दिया है। पार्टी ने नरेश उत्तम पटेल की जगह श्याम लाल पाल को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। बीते साल ही श्याम लाल पाल को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। वर्तमान में नरेश उत्तम पटेल यूपी की फतेहपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसा कहा जाता है कि वह अखिलेश यादव के करीबी है। ऐसें में चुनाव पर उनका फोकस हो, इसी वजह से अखिलेश यादव ने प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी श्याम लाल पाल को सौंप दी है।

श्यामलाल पाल शिक्षाविद् हैं और एक इंटर कॉलेज से प्रधानाचार्य के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। वह लगभग 20 सालों से समाजवादी पार्टी में हैं। श्याम लाल पाल 2002 में अपना दल के टिकट पर प्रतापपुर सीट से विधानसभा का चुनाव भी लड़े चुके थे। हालांकि, इसके कुछ दिन बाद ही वह समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।

वह सपा में अलग-अलग पदों पर रहकर लगातार काम कर रहे हैं। श्याम लाल पाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रयागराज के कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है।

Continue Reading

Trending