IANS News
अपना खेल खेलें, परिणाम की चिंता न करें : राठौड़
नई दिल्ली, 10 अगस्त (आईएएनएस)| इसी महीने की 18 तारीख से इंडोनेशिया के जकार्ता और पालेमबांग में खेले जाने वाले एशियाई खेलों में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को देश के खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने शुभकामनाएं देते हुए सलाह दी है कि वो सिर्फ अपना खेल खेलें तथा सर्वश्रेष्ठ दें और परिणाम की चिंता न करें। राठौड़ ने भारतीय ओलम्पिक संघ (आईओए) द्वारा यहां शुक्रवार को एशियाई खेलों में हिस्सा लेने वाले भारतीय दल के लिए आयोजित विदाई समारोह यह बातें कहीं।
राठौड़ ने कहा कि यह खिलाड़ियों के लिए सम्मान की बात है कि वो इन खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करने जा रहे हैं।
उन्होंने कहा, यह बहुत सम्मान का बात है कि आप एशियाई खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। भारत का झंडा सीने पर लगाकर आप जाएं, यह सौभाग्य आपने कमाया है। आप जब वहां खेलेंगे और खेल गांव में रहेंगे तब आपको लोग भारत के नाम से बुलाएंगे न कि आपके नाम से।
उन्होंने कहा, आपने बहुत तैयारी की है और काफी सपने देखे हैं और जैसे-जैसे दिन गुजर रहे हैं आप अपने सपने के करीब जाते जा रहे है। इस दौरान अपने आप पर और कोच पर विश्वास रखिएगा। परिणाम की चिंता नहीं कीजिएगा। परिणाम अपने आप आपके पीछे आएगा। नए विश्वास वाले भारत को मैं बधाई और शुभकामाएं देता हूं।
एथेंस ओलम्पिक में निशानेबाजी में रजत पदक जीतने वाले राठौड़ ने कहा कि उनकी योजना अगले ‘खेलो इंडिया’ कार्यक्रम में अंडर-21 श्रेणी को भी शामिल करने की है।
पूर्व निशानेबाज ने कहा, 2019 में हम खेलो इंडिया में शायद अंडर-21 के खिलाड़ियों को भी लेकर आएं और उन्हें मौका दें। फिर हम उन्हें खिलाड़ियों को चुनकर तैयार करेंगे तथा सुविधाएं मुहैया कराएंगे। हमारी कोशिश है कि आज जो कमियां हैं उन्हें दूर करें और रेड टेपिज्म खिलाड़ी के आगे न आए।
इस मौके पर आईओए के अध्यक्ष नरेंद्र ध्रुव बत्रा ने भी भारतीय दल को शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि भारतीय दल इस बार पहले से ज्यादा पदकों के साथ लौटेगा।
बत्रा ने कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से कहा, मुझे पूरी उम्मीद है कि हमारा प्रदर्शन पिछली बार से बेहतर रहेगा और हम पहले से ज्यादा पदक जीत कर आएंगे। मैं यह तो नहीं कह सकता कि कितने लेकिन मुझे पूरा विश्वास है कि इस बार पदकों की संख्या पिछली बार से ज्यादा होगी। हमारे खिलाड़ियों में पूरी काबिलियत है कि वो ऐसा करें। मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।
इंच्योन में खेले गए पिछले एशियाई खेलों में भारत ने 57 पदक अपने नाम किए थे जिसमें से 11 स्वर्ण, नौ रजत और 37 कांस्य पदक शामिल हैं।
भारत के कुल 572 खिलाड़ी इन खेलों में हिस्सा ले रहे हैं। इस मौके पर भारत के चेफ दे मिशन बृजभूषण सिंह शरण मौजूद थे। उनके साथ आईओए ने चार उप चेफ दे मिशन नियुक्त किए हैं जिनमें आर.के. सचेती, सत्यव्रत श्योराण, बलबीर सिंह कुशवाह और देव कुमार सिंह शामिल हैं।
IANS News
टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया
दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।
यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।
फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।
-
नेशनल1 day ago
दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफा, ‘आप’ से गठबंधन के थे खिलाफ
-
नेशनल1 day ago
कर्नाटक के बेलगावी में बोले पीएम मोदी, कांग्रेस के शहजादे में नवाबों, बादशाहों के खिलाफ एक शब्द बोलने की ताकत नहीं है
-
नेशनल1 day ago
628 को उम्रकैद, 37 को दिलवाई फांसी, जानें कौन हैं मुंबई उत्तर मध्य सीट से बीजेपी उम्मीदवार उज्जवल निकम
-
नेशनल1 day ago
जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा
-
अन्तर्राष्ट्रीय1 day ago
अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत
-
प्रादेशिक1 day ago
महादेव बेटिंग ऐप मामले में एक्टर साहिल खान गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से लाया गया मुंबई
-
उत्तर प्रदेश1 day ago
गाजियाबाद में रिटायर्ड जवान ने बेटी के दोस्त की गोली मारकर की हत्या, पुलिस पूछताछ में कही ये बात
-
प्रादेशिक1 day ago
बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस