Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

अनुष्का ‘दिल धड़कने दो’ का कोलकाता में प्रचार नहीं करेंगी

Published

on

anushka-sharma

Loading

कोलकाता। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के रविवार को होने जा रहे अंतिम मुकाबले में अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अपनी फिल्म ‘दिल धड़कने दो’ का प्रचार नहीं करेंगी।

उन्होंने अपने बिगड़ते स्वास्थ्य की वजह से प्रचार से दूर रहने का फैसला किया है। बयान के मुताबिक, “शनिवार को मुंबई में अपनी फिल्म का प्रचार पूरा हो जाने के बाद अनुष्का शर्मा अचानक बीमार हो गई। चिकित्सकों ने उन्हें एक या दो दिन पूरी तरह आराम करने की सलाह दी है, क्योंकि वह काफी थकी हुई हैं। ऐसा लगता है कि वह लू की चपेट में आ गई हैं।”

अनुष्का की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, “उन्हें कोलकाता में फिल्म के प्रचार में शामिल नहीं होने का खेद है।” जोया अख्तर द्वारा निर्देशित हास्य-ड्रामा फिल्म ‘दिल धड़कने दो’ की पूरी टीम इसके प्रचार के लिए विभिन्न शहरों के दौरे पर है। फिल्म में फरहान अख्तर, अनिल कपूर, प्रियंका चोपड़ा, रणवीर सिंह और शेफाली शाह भी हैं। यह फिल्म पांच जून को रिलीज होगी।

नेशनल

अरविंदर सिंह लवली बीजेपी में शामिल, हाल ही में दिया था कांग्रेस से इस्तीफा

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस को एक एक बाद एक झटके लग रह हैं। अब दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली बीजेपी में शामिल हो गए हैं। लवली के अलावा कांग्रेस के पूर्व विधायक राज कुमार चौहान, नसीब सिंह, नीरज बसोया और पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित मलिक दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में भाजपा में शामिल हुए। सभी कांग्रेसी नेताओं ने दिल्ली बीजेपी मुख्यालय में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

अरविंदर सिंह लवली ने हाल में ही दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था. लवली कांग्रेस द्वारा आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन करने के खिलाफ थे। वह पहले भी बीजेपी में रह चुके हैं। इससे पहले 2017 में दिल्ली नगर निगम चुनाव से पहले लवली बीजेपी में शामिल हुए थे लेकिन कुछ महीने में ही कांग्रेस में वापसी कर ली थी।

गौरतलब है कि दिल्ली में लोकसभा का चुनाव कांग्रेस आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन के तहत लड़ रही है. कांग्रेस तीन सीटों पर चुनाव लड़ रही है जबकि आम आदमी पार्टी चार सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार रही है. ऐसे अरविंदर सिंह लवली समेत पूर्व विधायक राजकुमार चौहान, नसीब सिंह, नीरज बसोया और पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित मलिक के बीजेपी में चले जाने से कांग्रेस के लिए आगे की राह मुश्किलों भरी हो सकती है.

Continue Reading

Trending