Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

अगरतला में बांग्लादेश के सहायक उच्चायोग को अनुमति

Published

on

Loading

अगरतला| भारत ने त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में बांग्लादेश को सहायक उच्चायोग स्थापित करने की अनुमति दे दी है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। त्रिपुरा सरकार के एक अधिकारी ने विदेश मंत्रालय से जारी विज्ञप्ति के हवाले से कहा, “बांग्लादेश सरकार ने पहले अगरतला में एक सहायक उच्चायोग स्थापित करने की मंजूरी मांगी थी। भारत ने इस संबंध में ढाका को अपनी सहमति दे दी है।”

अधिकारी ने कहा, “भारत ने बांग्लादेश के साथ सौहाद्र्रपूर्ण संबंध कायम रखने और भविष्य में बांग्लादेश का भारत में प्रतिनिधित्व मजबूत करने के नजरिए से यह कदम उठाया है।”

अगरतला में बांग्लादेश सरकार का वीजा कार्यालय 1974 में खोला गया था।

अधिकारी ने कहा कि भारत ने बांग्लादेश से असम के प्रमुख शहर गुवाहाटी में भी नया राजनयिक मिशन स्थापित करने का आग्रह किया है।

मौजूदा समय में नई दिल्ली में बांग्लादेश उच्चायोग के आलावा कोलकाता और मुंबई में भी बांग्लादेश के उपउच्चायोग कार्यालय स्थित हैं।

बांग्लादेश सरकार के एक अधिकारी ने यहां कहा, “राजनयिक मिशन में उन्नति से आने वाले समय में दोनों देशों के बीच व्यापार, व्यवसाय और लोगों के बीच संपर्क बढ़ेगा।”

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending