Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

अखिलेश ने पूछा शहीदों पर बेतुका सवाल, लोगों ने बताया राहुल की संगति का असर

Published

on

Loading

लखनऊ/झांसी। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि सीमा पर बाकी राज्यों की तरह गुजरात के जवान क्यों नहीं शहीद हो रहे हैं? अखिलेश यादव के इस बेतुके सवाल पर चौतरफा निंदा की झड़ी लग गई। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जो संदेश देश को अखिलेश यादव देना चाहते हैं जनता उसे स्वीकार नहीं कर सकती है।

अखिलेश ने कहा, “उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, दक्षिण भारत समेत देश के हर जगह से जवान सीमा पर शहीद हुए हैं, लेकिन गुजरात का एक भी जवान शहीद हुआ हो तो बताओ?”

अखिलेश की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब जम्मू एवं कश्मीर में पिछले कई माह से अशांति फैली हुई है और अक्सर आतंकवादियों और सुरक्षाबलों में मुठभेड़ के साथ-साथ सीमा पर पाकिस्तान की तरफ से गोलीबारी की खबरें आ रही हैं।

अखिलेश के इस बयान पर सोशल मीडिया में भी लोगों ने नाराजगी दिखाई और आलोचनाओं की झड़ी लग गई। अनमोल नाम के एक व्यक्ति ने लिखा कि, ये सब राहुल गांधी संगति का असर है, इसलिए अखिलेश को उसके पिता जी ने राहुल से दोस्ती करने से रोका था।

राहुल ने शोक जताया
नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने 22 वर्षीय कश्मीरी सैन्य अधिकारी की मौत पर बुधवार को शोक व्यक्त किया और कहा कि जो लोग हराने की कोशिश कर रहे हैं, वे खुद परास्त होंगे। राहुल ने अपने आधिकारिक ट्विटर पृष्ठ पर कहा, “उन्हें कभी भुलाया नहीं जाएगा। जिसके लिए वह खड़े थे, उसे हराने की कोशिश जिन्होंने की है, वे खुद परास्त होंगे।”

उन्होंने कहा, “पूरा देश लेफ्टिनेंट उमर फैयाज के परिवार, दोस्तों और सहकर्मियों के दु:ख में उनके साथ है। मेरी हार्दिक संवेदना।”

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending