Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

अखिलेश ने कहा, नहीं लड़ूंगा विधानसभा चुनाव, 2018 तक एमएलसी हूं

Published

on

Loading

Akhilesh yadavलखनऊ। उत्तर प्रदेश सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास से पार्टी मुख्यालय पहुंचे अखिलेश पार्टी नेताओं से मिले और कहा कि वह विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में अखिलेश ने साफ किया कि वे यूपी की किसी भी विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में नहीं उतरेंगे क्योंकि वे विधान परिषद सदस्य हैं और उनका कार्यकाल 2018 तक है।

इससे पहले खबरें आ रही थी कि अखिलेश सरोजनी नगर विधानसभा से चुनाव लड़ सकते हैं। अखिलेश यादव इस समय एमएलसी हैं। सूत्रों के मुताबिक, अखिलेश यादव आगे भी एमएलसी ही बने रहेंगे। अखिलेश इस चुनाव में सघन चुनाव प्रचार करेंगे और उनका पूरा ध्यान चुनाव अभियान पर ही केंद्रित होगा। बिहार में नीतीश कुमार ने भी ऐसा ही किया था। गौरतलब है कि बसपा मुखिया मायावती भी विधानसभा चुनाव में किस्मत नहीं आजमाती हैं। वह या तो राज्यसभा सदस्य बनकर संसद की शोभा बढ़ाती हैं या पार्टी के बहुमत में आने पर विधान परिषद सदस्य बनकर मुख्यमंत्री बनती हैं।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending