Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

संघर्ष और जज़्बे को दिखाती है अकीरा

Published

on

अकीरा

Loading

अकीरा फिल्म का नाम: अकीरा
डायरेक्टर: एआर मुरुगदॉस
स्टार कास्ट: सोनाक्षी सिन्हा, अनुराग कश्यप, कोंकणा सेन, अमित साद, अतुल कुलकर्णी
अवधि: 2 घंटा 19 मिनट
सर्टिफिकेट: U/A
रेटिंग: 3 स्टार
‘गजनी’ और ‘हॉलिडे : अ सोल्जर नेवर ऑफ ड्यूटी’ जैसी मूवी बनाने वाले डायरेक्टर एआर मुरुगदॉस जिन्होंने आमिर खान और अक्षय कुमार को ले कर एक्शन से भरपूर फिल्मे बनाई लेकिन इस बार डायरेक्टर एआर मुरुगदॉस कुछ अलग करने की चाह में किसी हीरो को न लेकर सोनाक्षी सिन्हा को हीरो बना कर पेश किया है अपनी फिल्म अकीरा में।
कहानी
यह कहानी जोधपुर में रहने वाली अकीरा शर्मा(सोनाक्षी सिन्हा) की है। बचपन से ही सेल्फ डिफेन्स की ट्रेनिंग ले चुकी अकीरा अपनी माँ के साथ मुम्बई में अपने भाई के यहां रहती है और वही कॉलेज में एडमिशन लेती है। पर असल कहानी शुरू होती है एसीपी गोविंद राणे (अनुराग कश्यप) की एक कांन्ट्रोवर्शियल वीडियो लीक होने से। जिसके बाद ये अकीरा के लिए मुश्किलें खड़ी कर देता है और पूरी फिल्म में अकीरा इन सब से निपटते दिखेंगी।
स्क्रिप्ट
फिल्म की स्क्रिप्ट काफी उत्तर चढ़ाव से गुजरती हुई एक निष्कर्ष की तरफ बढ़ती है जिसमें एक लड़की को खुद के बचाव के लिए तरह-तरह के सबूत इकट्ठा करने पड़ते हैं।  हालांकि, स्क्रिप्ट इंटरवल से पहले ठीक-ठाक ही है लेकिन क्लाइमैक्स को और भी बेहतर बनाया जा सकता था। जिस तरह से फर्स्ट हाफ दिलचस्प था, उसके मुताबिक सेकेंड हाफ फीका रह गया।
अभिनय 
फिल्म में एक्शन और इमोशनल, दोनों ही रूप को सोनाक्षी ने बखूबी निभाया है। वही अनुराग कश्यप ने भ्रष्ट पुलिस के रोल में काफी उम्दा अभिनय किया है। अगर बात करे कोंकणा सेन की तो कोंकणा का किरदार भी काफी दिलचस्प है।
संगीत
विशाल-शेखर की जोड़ी अपने संगीत से दर्शको को बखूबी फिल्म से बांधे रखा।

नेशनल

628 को उम्रकैद, 37 को दिलवाई फांसी, जानें कौन हैं मुंबई उत्तर मध्य सीट से बीजेपी उम्मीदवार उज्जवल निकम

Published

on

Loading

मुंबई| लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने शनिवार को 15वीं सूची जारी कर दी। इस सूची में उज्जवल निकम का नाम भी शामिल है। मशहूर वकील उज्जवल निकम को भाजपा ने 2024 लोकसभा चुनाव के लिए मुंबई उत्तर मध्य सीट से प्रत्याशी बनाया है। इस सीट से पूनम महाजन का टिकट काट गया है।

बता दें कि पूनम महाजन मुंबई की नॉर्थ सेंट्रल सीट से बीजेपी की निवर्तमान सांसद है। बीजेपी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्हें इस सीट से अपना उम्मीदवार बनाया था जिसमें उन्हें जीत हासिल हुई थी। इससे पहले 2014 में भी वह इसी सीट से चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंची थीं लेकिन इस बार पार्टी ने उनपर भरोसा न जताकर वरिष्ठ वकील उज्जवल निकम को चुनावी मैदान में उतारा है।

बता दें कि उज्जवल निकल देश के जाने-माने वकील हैं उन्हीं ने मुंबई में 26/11 हमले को अंजाम देने वाले आतंकी आमिर कसाब को फांसी के फंदे तक पहुंचाया था। इस केस में वह विशेष लोक अभियोजक भी थे। इसके अलावा वह 1993 के बम धमाकों, गुलशन कुमार हत्याकांड और प्रमोद महाजन हत्याकांड जैसे हाई प्रोफाइल केसों में सरकारी की ओर से केस लड़ चुके हैं। उन्होंने अपने 30 साल लंबे करियर में 628 लोगों को आजीवन कारावास और 37 लोगों को मृत्युदंड की सजा दिलवाई।

Continue Reading

Trending