Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

अकाली दल ने कांग्रेस को पंजाब में प्रचार के लिए धन दिया : केजरीवाल

Published

on

Loading

केजरीवालनई दिल्ली, आम आदमी पार्टी (आप) ने सोमवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का घटक दल शिरोमणि अकाली दल, पंजाब कांग्रेस के नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह को चुनाव प्रचार के लिए धन दे रहा है। केजरीवाल ने सोमवार को ट्वीट कर कहा, “महोदय, पंजाब में लोग बातें कर हैं कि आप मजीठिया (पंजाब के राजस्व मंत्री विक्रम सिंह मजीठिया) के नशीली दवा के अवैध कारोबार से अर्जित धन का इस्तेमाल अपने चुनाव प्रचार में कर रहे हैं। क्या यह सत्य है? आपने उन्हें तीन साल पहले सीबीआई जांच से बचाया था।”

दोनों नेताओं के बीच रविवार को ट्विटर पर वाक्युद्ध छिड़ने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री ने यह प्रतिक्रिया दी है।

केजरीवाल ने रविवार को पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष से पूछा था कि क्यों पिता-पुत्र बादल (प्रकाश सिंह बादल और सुखबीर बादल) ने आपके खिलाफ मामले को बंद करने का फैसला किया है।

केजरीवाल ने एक ट्वीट में पूछा, “महोदय, दोनों बादल ने चुनाव से केवल कुछ महीने पहले आपके खिलाफ भ्रष्टाचार के मामलों को बंद किया। क्यों? पंजाब पूछ रहा है कि क्या सौदा हुआ है?”

सिंह ने तुरंत जवाब देते हुए कहा, “पंजाब पर नजरें टिकाने से पहले अच्छा होगा कि केजरीवाल अपना घर दुरुस्त करें।”

सिंह ने केजरीवाल की इस बात के लिए भी निंदा की कि उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस के नेताओं को जेल भेजने की कसम खाई थी।

उन्होंने कहा, “आप और आपकी मारो और भागो की राजनीति!! हमलोगों को बताएं, चुनाव से पहले जितने लोगों पर आपने आरोप लगाए थे उनमें कितने को अब तक जेल भेजा है।”

साल 2017 में पंजाब में विधानसभा का चुनाव होने वाला है। आप पहली बार पंजाब विधानसभा का चुनाव लड़ेगी। राज्य में अभी अकाली दल-भाजपा की सरकार है।

नेशनल

15 दिन की पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर आए पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह, समर्थकों ने किया स्वागत

Published

on

Loading

पटना। पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह रविवार को पटना की बेऊर जेल से बाहर निकल गये हैं। गृह विभाग से हरी झंडी मिलने के बाद अनंत सिंह को जेल से 15 दिनों की पैरोल मिली है। वह सुबह लगभग 4:00 बजे जेल से बाहर निकले।आनंद सिंह के जेल से बाहर निकलने की सूचना के साथ ही उनके समर्थकों में काफी उत्साह का माहौल है। अनंत सिंह लगभग 5 वर्षों से जेल में बंद है। अनंत सिंह पर एके 47 रखने का आरोप है, जिसके तहत कोर्ट ने उन्हें 10 वर्ष की सजा सुनाई थी। तब से मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह पटना के बेउर जेल में सजायाफ्ता बंदी के रूप में सजा काट रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक़ आपसी पारिवारिक बंटवारे को लेकर अनंत सिंह ने न्यायालय में कोर्ट से पैरोल पर इसके लिए आदेश मांगा था। पेरोल पर आदेश मिलने के बाद आनंद सिंह को लेकर गृह विभाग ने यह आदेश जारी किया था। रविवार की अहले सुबह जब अनंत सिंह को 15 दिनों के पैरोल पर बेउर जेल से बाहर निकाला जा रहा था, उस समय जेल के बाहरी एवं भीतरी सुरक्षा को चुस्त दुरुस्त कर दिया गया था।

अनंत सिंह की पत्नी नीलम सिंह वर्तमान में राजद के विधायक हैं। बिहार में वर्तमान में लोकसभा का चुनाव चल रहा है। चौथे चरण 13 में को बिहार के मुंगेर में लोकसभा के चुनाव का मतदान होना है। इसे लेकर भी अनंत सिंह के जेल से बाहर आने को लेकर राजनीतिक गलियारे में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

Continue Reading

Trending