Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

यूक्रेन में फसी लखनऊ की छात्रा का इमोशनल करने वाला वीडियो, कहा-‘छात्रों से हो रही अभद्रता’

Published

on

Loading

यूक्रेन के कीव शहर में फंसी लखनऊ छात्रा गरिमा मिश्रा का एक इमोशनल वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में गरिमा कह रही हैं कि मैं यूपी के लखनऊ की हूं और कीव में फंसी हूं। यहां के हालात बेहद खराब हैं। छात्राओं के साथ अभद्र व्यवहार किया जा रहा है। हम लोग यहां बिल्कुल सुरक्षित नहीं हैं। प्लीज हमें यहां से निकाल कर ले जाइए। उन्होंने ट्वीट में कहा, यहां कोई मदद नहीं कर रहा है, इंडियन एंबेसी में कोई सुनवाई नहीं हो रही, मोदी जी हवाई जहाज भेजिये और हमें बचा लीजिए।

गरिमा ने वीडियो में ये भी कहा कि भारतीय सेना यहां आए और प्लेन से हमें सुरक्षित वापस ले जाए। गरिमा ने रोते हुए वीडियो जारी किया है। उनका कहना है कि वह ज्यादा देर तक कीव में सुरक्षित नहीं हैं। एक भारतीय छात्रा ने वहां के भयानक मंजर का जिक्र करते हुए कहा है कि यूक्रेन के सैनिकों का व्यवहार भारतीय छात्रों के साथ ठीक नहीं है। छात्र-छात्राओं की पिटाई की जा रही है।

लड़की ने बताया कि सैनिक छात्राओं को भी नहीं बख्श रहे हैं। इंटरनेट मीडिया पर रविवार रात में भारतीय छात्रों के साथ मारपीट का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसको लेकर लोग कड़ी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं, अभिभावक ऐसे वीडियो देखकर परेशान हैं और सरकार से बच्चों को सुरक्षित वापस लाने की अपील कर रहे हैं।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका: वाटर पार्क में बंदूकधारी ने 10 लोगों को मारी गोली, फरार

Published

on

Loading

अमेरिका के शहर डेट्रायट से एक गोलीबारी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है, डेट्रायट के वाटर पार्क में 10 लोगों को गोली मारी गई, जिसके बाद वो घायल हो गए। ये घटना कल शाम की बताई जा रही है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। गोली चलाने वाला शख्स फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया है कि पास के एक घर में हमलावर की बंदूक मिली थी, इस वजह से पुलिस को शक है कि वो भी घर में छिपा हुआ है।

बता दें कि अमेरिका के ब्रुकलैंड्स प्लाजा के सामने एक आदमी लगभग शाम 5 बजे अपनी गाड़ी से उतरा और 9 मिमी सेमीऑटोमैटिक से लगभग 30 गोलियां चलाई। शुरुआत में पता चला था कि 5 लोगों को गोली मारी गई है। लेकिन बाद में पुलिस ने मामले की जांच की और पता लगाया इस घटना में 10 लोगों को गोली लगी है।

जानकारी के लिए बता दें कि रोचेस्टर हिल्स डेट्रॉइट से लगभग 30 मील से 50 किमी दूर उत्तर में है। यहां 2021 में एक स्कूल में छात्र एथन क्रम्बली ने अंधाधुंध फायरिंग कर चार मासूम छात्रों की हत्या कर दी थी। साथ ही 6 अन्य छात्र और टीचर भी इस घटना में घायल हो गए थे। वहीं इसका नजदीकी शहर ऑक्सफोर्ड टाउनशिप है जो ओकलैंड काउंटी में ही पड़ता है।

Continue Reading

Trending