Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

मुंबई : जहरीली शराब पीने से 13 की मौत

Published

on

zahreeli sharab

Loading

मुंबई। मुंबई के उपनगरीय क्षेत्र मलावणी स्थित एक मयखाने में जहरीली शराब पीने से 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 लोगों का मुंबई के अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। पुलिस ने गुरुवार को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि एक व्यक्ति को जहरीली शराब उपलब्ध कराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है, और मामले की जांच की जा रही है।

जहरीली शराब पीने का यह मामला बुधवार को मुंबई के मलाड के मलावणी इलाके में बने जुरासिक पार्क में सामने आया। पार्क में कुछ लोगों ने देसी शराब पी थी। इसके बाद के उन्हें आंखों में तेज जलन और पेट दर्द की शिकायत होने लगी। कुछ ही देर में कुछ लोग मौके पर ही बेहोश हो गए। इसके बाद वहां लोगों की चीख पुकार मच गई।

महाराष्ट्र के गृहराज्य मंत्री रणजीत पाटिल ने कहा कि जिन लोगों में गुरुवार सुबह से जहर का प्रभाव दिख रहा था, उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि घायलों में 7 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

नेशनल

गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को बताया देश के लिए काला धब्बा, कहा- उसे जनता से कोई सरोकार नहीं

Published

on

Loading

पटना। भाजपा के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को देश के लिए काला धब्बा बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को देश की जनता से कोई सरोकार नहीं है, वो सिर्फ और सिर्फ अपने राजनीतिक हितों के बारे में सोचती है। उन्होंने कहा, अपने राजनीतिक स्वार्थ की पूर्ति के लिए कांग्रेस किसी भी हद तक जा सकती है। गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा आज की तारीख में कांग्रेस देश और लोगों के लिए काला धब्बा (Black Spot) बन चुकी है। कांग्रेस के नेता विदेशों में जाकर देश को गाली देते हैं।

गिरिराज सिंह ने कहा कि यही इन लोगों का चाल, चरित्र और चेहरा है। इन लोगों पर भरोसा करना देश को खतरे में डालने के बराबर है। बीजेपी नेता ने कहा कांग्रेस हमेशा से ही देश के लोकतंत्र को बदनाम करती आई है। कांग्रेस कभी भी देश के लोगों के भले के बारे में नहीं सोच सकती। कांग्रेस के नेताओं ने वैश्विक मंच पर हमेशा से ही देश को अपमानित किया है, जो किसी भी मायने में उचित नहीं है। यह कहना गलत नहीं होगा कि कांग्रेस देश के लिए नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए काला धब्बा बन चुकी है।

बता दें कि गिरिराज सिंह बीजेपी (BJP) के प्रखर नेताओं में से एक हैं, जो किसी ना किसी मसले को लेकर कांग्रेस पर हमलावर रहते हैं। शायद ही ऐसा कोई मुद्दा हो, जिसे लेकर वो कांग्रेस को घेरने से चूकते हों। उनके द्वारा दिए गए बयान हमेशा से ही सुर्खियों में रहते हैं। फिलहाल, वो बेगूसराय से सांसद हैं। इस बार भी उन्हें इसी सीट से चुनावी मैदान में उतारा गया था, जहां से उन्होंने भारी मतों से जीत हासिल की। इस बार भी उन्हें मोदी मंत्रिमंडल में जगह मिली है।

Continue Reading

Trending