Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

बीफ बैन पर दो केंद्रीय मंत्रियों में भिड़ंत

Published

on

naqvi-rijju

Loading

एजल। गौमांस पर प्रतिबंध के मुद्दे पर मोदी सरकार के दो मंत्री आमने-सामने आ गए हैं। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने बयान दिया है कि मैं बीफ खाता हूं, क्या मुझे कोई रोक सकता है? उन्होंने यह बात अल्पसंख्यक मामलों के केंद्रीय राज्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी के उस बात के जवाब में कही जिसमें नकवी ने गौमांस खाने वालों को पाकिस्तान चले जाने की नसीहत दी थी।

केंद्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार एजल की दो दिवसीय यात्रा पर आए रिजिजू ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्वोत्तकर के राज्योंी में बहुसंख्यसक लोग बीफ खाते हैं, ऐसे में उन पर कोई निर्णय थोपना गलत होगा। उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह एक कार्यक्रम में नकवी ने भाजपा शासित राज्यों, महाराष्ट्र और हरियाणा में बीफ पर बैन लगाने का बचाव किया था। उन्होंने जो शब्द इस्तेमाल किए थे, उन पर कई लोगों ने आपत्ति जताई थी। नकवी ने कहा था, ‘यह फायदे या घाटे की बात नहीं है। यह विश्वास और आस्था का मामला है। यह हिंदुओं के लिए संवेदनशील मसला है। जो बीफ खाए बगैर नहीं रह सकते, वे पाकिस्तान या अरब देशों में या जहां कहीं यह मिलता है, वहां जा सकते हैं।’

नकवी की इसी सलाह पर अब रिजिजू ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। हालांकि, उन्होंने कहा कि मंत्री अपनी अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का इस्तेमाल कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश में सभी लोगों की संस्कृति, परंपराओं, आदतों और भावनाओं का सम्मान किया जाना चाहिए। रिजिजू ने कहा कि वैसे राज्य जहां हिंदू बहुसंख्यक हैं वहां गो हत्या पर प्रतिबंध लगाने के लिए कानून बना सकते हैं लेकिन पूर्वोत्तर राज्यों पर इसे थोपा नहीं जा सकता, जहां बहुसंख्य लोग गोमांस खाते हैं। उन्होंने कहा, ‘अगर महाराष्ट्र में हिंदू ज्यादा हैं और वे चाहते हैं कि हिंदू आस्था का ख्याल रखने वाले कानून बनें, तो ठीक है। मगर हमारे यहां पूर्वोत्तर में ज्यादातर लोग बीफ खाते हैं। तो उन लोगों को इस बात से भी समस्या नहीं होनी चाहिए कि हम कैसे रह रहे हैं। हमें हर जगह के हिसाब से लोगों की भावनाओं की इज्जत करनी चाहिए।’

वैसे इस मामले में केंद्र सरकार पहले ही अपना रुख स्पष्ट कर चुकी है। वित्त मंत्री अरुण जेटली कह चुके हैं कि ये सरकार का रुख नहीं है और नकवी का निजी बयान है।

नेशनल

गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को बताया देश के लिए काला धब्बा, कहा- उसे जनता से कोई सरोकार नहीं

Published

on

Loading

पटना। भाजपा के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को देश के लिए काला धब्बा बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को देश की जनता से कोई सरोकार नहीं है, वो सिर्फ और सिर्फ अपने राजनीतिक हितों के बारे में सोचती है। उन्होंने कहा, अपने राजनीतिक स्वार्थ की पूर्ति के लिए कांग्रेस किसी भी हद तक जा सकती है। गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा आज की तारीख में कांग्रेस देश और लोगों के लिए काला धब्बा (Black Spot) बन चुकी है। कांग्रेस के नेता विदेशों में जाकर देश को गाली देते हैं।

गिरिराज सिंह ने कहा कि यही इन लोगों का चाल, चरित्र और चेहरा है। इन लोगों पर भरोसा करना देश को खतरे में डालने के बराबर है। बीजेपी नेता ने कहा कांग्रेस हमेशा से ही देश के लोकतंत्र को बदनाम करती आई है। कांग्रेस कभी भी देश के लोगों के भले के बारे में नहीं सोच सकती। कांग्रेस के नेताओं ने वैश्विक मंच पर हमेशा से ही देश को अपमानित किया है, जो किसी भी मायने में उचित नहीं है। यह कहना गलत नहीं होगा कि कांग्रेस देश के लिए नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए काला धब्बा बन चुकी है।

बता दें कि गिरिराज सिंह बीजेपी (BJP) के प्रखर नेताओं में से एक हैं, जो किसी ना किसी मसले को लेकर कांग्रेस पर हमलावर रहते हैं। शायद ही ऐसा कोई मुद्दा हो, जिसे लेकर वो कांग्रेस को घेरने से चूकते हों। उनके द्वारा दिए गए बयान हमेशा से ही सुर्खियों में रहते हैं। फिलहाल, वो बेगूसराय से सांसद हैं। इस बार भी उन्हें इसी सीट से चुनावी मैदान में उतारा गया था, जहां से उन्होंने भारी मतों से जीत हासिल की। इस बार भी उन्हें मोदी मंत्रिमंडल में जगह मिली है।

Continue Reading

Trending