Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

बांग्लादेश : युद्ध अपराधों के दोषी 2 नेताओं को फांसी

Published

on

Loading

ढाका। बांग्लादेश ने 1971 के मुक्ति संग्राम के दौरान युद्ध अपराधों को अंजाम देने के लिए दोषी ठहराए गए दो राजनेताओं को शनिवार देर रात कड़ी सुरक्षा के बीच फांसी दे दी। बांग्लादेश के युद्ध अपराध न्यायाधिकरण ने दोनों नेताओं को पाकिस्तान के सुरक्षाबलों के साथ मिलकर जनसंहार सहित अन्य अपराधों को अंजाम देने का दोषी पाया था।

ढाका केंद्रीय कारा के जेल अधीक्षक जहांगीर कबीर के हवाले से कहा कि बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के नेता सलाहुद्दीन कादर चौधरी और बांग्लादेश जमात-ए-इस्लामी पार्टी के महासचिव अली एहसान मोहम्मद मुजाहिद को शनिवार देर रात 12.55 बजे फांसी दी गई। ‘डेली स्टार’ की रिपोर्ट के अनुसार, कारागार के महानिरीक्षक ब्रिगेडियर जनरल सैयद इफ्तिखर उद्दीन ने बताया कि दोनों को कड़ी सुरक्षा के बीच ढाका केंद्रीय कारा लाया गया था।

इससे पहले बांग्लादेश के राष्ट्रपति अब्दुल हामिद ने उन दोनों की दया याचिका खारिज कर उनकी फांसी पर मुहर लगा दी थी, जिसके कुछ घंटों बाद उन्हें फांसी दे दी गई। मुजाहिद और चौधरी के परिजन उनसे आखिरी बार जेल मिलने आए थे। उनका दावा है कि उन्होंने राष्ट्रपति के समक्ष दया याचिका नहीं लगाई थी। अधिकारियों ने दोनों नेताओं को फांसी देने के बाद अनहोनी की आशंका को देखते हुए राजधानी ढाका और देश के अन्य हिस्सों में सुरक्षा कड़ी कर दी है।

न्यायमूर्ति सुरेंद्र कुमार सिन्हा की अध्यक्षता वाली बांग्लादेश की शीर्ष अदालत की चार सदस्यीय पीठ ने बुधवार को मुजाहिद और चौधरी की पुनर्विचार याचिका खारिज कर दी थी। जमात-ए-इस्लाम पार्टी ने फांसी के विरोध में सोमवार को बंद का आह्वान किया है।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका: वाटर पार्क में बंदूकधारी ने 10 लोगों को मारी गोली, फरार

Published

on

Loading

अमेरिका के शहर डेट्रायट से एक गोलीबारी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है, डेट्रायट के वाटर पार्क में 10 लोगों को गोली मारी गई, जिसके बाद वो घायल हो गए। ये घटना कल शाम की बताई जा रही है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। गोली चलाने वाला शख्स फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया है कि पास के एक घर में हमलावर की बंदूक मिली थी, इस वजह से पुलिस को शक है कि वो भी घर में छिपा हुआ है।

बता दें कि अमेरिका के ब्रुकलैंड्स प्लाजा के सामने एक आदमी लगभग शाम 5 बजे अपनी गाड़ी से उतरा और 9 मिमी सेमीऑटोमैटिक से लगभग 30 गोलियां चलाई। शुरुआत में पता चला था कि 5 लोगों को गोली मारी गई है। लेकिन बाद में पुलिस ने मामले की जांच की और पता लगाया इस घटना में 10 लोगों को गोली लगी है।

जानकारी के लिए बता दें कि रोचेस्टर हिल्स डेट्रॉइट से लगभग 30 मील से 50 किमी दूर उत्तर में है। यहां 2021 में एक स्कूल में छात्र एथन क्रम्बली ने अंधाधुंध फायरिंग कर चार मासूम छात्रों की हत्या कर दी थी। साथ ही 6 अन्य छात्र और टीचर भी इस घटना में घायल हो गए थे। वहीं इसका नजदीकी शहर ऑक्सफोर्ड टाउनशिप है जो ओकलैंड काउंटी में ही पड़ता है।

Continue Reading

Trending