Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

समुदाय बनाने पर आसियान का घोषणापत्र जारी

Published

on

Loading

कुआलालंपुर। आसियान के 10 सदस्यों ने रविवार को यहां 31 दिसंबर, 2015 को आसियान समुदाय की औपचारिक स्थापना से संबंधित एक दस्तावेज पर हस्ताक्षर कर दिया। सदस्य देशों के नेताओं ने यह विश्वास जताया कि समुदाय की स्थापना से क्षेत्र में शांति और सुरक्षा मजबूत होगी।

दस्तावेज में कहा गया है, “(समुदाय की स्थापना से) एक जीवंत, प्रतियोगी और एकीकृत तथा समावेशी समुदाय का निर्माण होगा, जिसमें एकता और साझा पहचार की मजबूत भावना होगी।” नेताओं ने एक नियम अधारित, लोकोन्मुख और नागरिक केंद्रित आसियान समुदाय की इच्छा जताई, जिसमें आसियान एकीकरण तथा समुदाय निर्माण में आम लोग हिस्सा भी ले सकें और उसका लाभ भी उठा सकें।

2003 में आसियान राजनीति और सुरक्षा समुदाय, आसियान आर्थिक समुदाय और आसियान सामाजिक-सांस्कृतिक समुदाय के तीन स्तंभ पर समुदाय निर्माण का प्रस्ताव रखा गया था। आसियान की स्थापना 1967 में हुई थी। इसमें ब्रुनेई, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओस, मलेशिया, म्यांमार, फीलीपींस, सिंगापुर, थाईलैंड और वियतनाम सदस्य देश हैं। सदस्य देशों के नेता यहां 27वें आसियान शिखर सम्मेलन में हिस्सा ले रहे हैं, जो रविवार शाम समाप्त होगा।

Continue Reading

अन्तर्राष्ट्रीय

गहरी नींद में थे लोग, तभी भूस्खलन से गांव पर आ गिरा पहाड़ का मलबा, 100 से ज्यादा की हुई मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पापुआ न्यू गिनी में शुक्रवार को हुए भूस्खलन में 100 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है। एबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, भूस्खलन की घटना कथित तौर पर दक्षिण प्रशांत द्वीपीय देश की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से लगभग 600 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में एंगा प्रांत के काओकलाम गांव में घटी। यह हादसा स्थानीय समय के अनुसार तड़के 3 बजे करीब हुआ। इलाके के निवासियों का कहना है कि मृतकों की संख्या 100 से अधिक भी हो सकती है।

यह प्राकृतिक आपदा तब हुई, जब पूरा गांव अलसुबह करीब 3 बजे गहरी नींद में था और पहाड़ का मलबा गांव पर आ गिरा।ऑस्ट्रेलियाई ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (ABC) की रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि शुक्रवार तड़के पापुआ न्यू गिनी के एक सुदूर गांव में हुए भूस्खलन में 100 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है। यह इलाका पापुआ न्यू गिनी की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से लगभग 600 किमी उत्तर-पश्चिम में स्थित एंगा प्रांत के काओकालम गांव में हुई है।

स्थानीय लोगों के हवाले से एबीसी ने जानकारी दी है कि इस प्राकृतिक आपदा में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। हालांकि अधिकारियों ने अभी तक मौत के आधिकारिक आँकड़ों की जानकारी नहीं दी है। सोशल मीडिया पर भी इस खौफनाक हादसे के कई वीडियो सामने आए हैं, जिससे बड़ी-बड़ी चट्टानों, पेड़ों और मलबे के नीचे से ग्रामीणों की लाशों को निकालते हुए दिखाया जा रहा है।

Continue Reading

Trending