Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

दादरी कांड: अपने नेताओं के बयानों से चेती भाजपा, लगाम कसी

Published

on

Loading

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने दादरी कांड पर उकसाने वाले बयान देने वाले अपने नेताओं पर लगाम कसते हुए सख्त हिदायत दी है कि इस मुद्दे पर राजनीति करने के बजाय मरहम लगाने का काम होना चाहिए। सूत्रों के मुताबिक भाजपा नेतृत्व ने अपने नेताओं को सख्त निर्देश दिए हैं कि कोई भी नेता दादरी हत्याकांड पर ऐसा भड़काऊ बयान ना दे जिससे हालात और बिगड़े।

सूत्रों के मुताबिक पार्टी आलाकमान ने उत्तर प्रदेश के तेजतर्रार नेताओं योगी आदित्यनाथ, संगीत सोम, साक्षी महाराज और केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा एवं संजीव बलियान द्वारा दादरी हिंसा पर दिए गए बयान पर ऐतराज जताते हुए उन्हें भविष्य में संयम बरतने की हिदायत दी है। आलाकमान की ओर से ये भी कहा गया कि स्थानीय सांसद और विधायक को छोड़कर बाकी कोई भी नेता बिसाहड़ा ना जाए। दरअसल भाजपा का मानना है कि सपा सरकार अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए इस प्रकरण को हवा दे रही है।

गौर हो कि दादरी के बिसाहड़ा गांव में पिछले सप्ताह गोवध की अफवाह के बाद उग्र भीड़ ने एक व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या कर दी थी। इस घटना पर राजनीति तेज हो गई है।

नेशनल

राहुल गांधी ने फिर उठाए ईवीएम पर सवाल, कहा- ये एक ब्लैक बाॅक्स है, किसी को इसकी जांच की इजाजत नहीं

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनावों के दौरान विपक्ष ने ईवीएम का मुद्दा जमकर उठाया था। हालांकि चुनावी नतीजे आने के बाद ये मुद्दा गायब सा हो गया था। अब एक बार फिर राहुल गाँधी ने ईवीएम का मुद्दा उठाया है। राहुल गांधी ने बिजनेसमैन एलन मस्क की पोस्ट को रिट्वीट करते हुए लिखा कि भारत में ईवीएम एक ब्लैक बाॅक्स है और किसी को इसकी जांच की इजाजत नहीं है। हमारी चुनावी प्रकिया में पारदर्शिता को लेकर गंभीर सवाल उठाए जा रहे हैं। जब संस्थाओं में जवाबदेही की कमी होती है तो लोकतंत्र एक दिखावा बन जाता है।

राहुल गांधी ने अपनी पोस्ट में हाल में संपन्न लोकसभा चुनाव से जुड़ी एक घटना का जिक्र किया है। राहुल ने इससे जुड़ी खबर को शेयर किया है। इस मामले में ईवीएम को लेकर सवाल उठाए गए हैं। मुंबई पुलिस ने शिवसेना शिंदे गुट के सांसद रविंद्र वायकर के साले मंगेश पांडिलकर के खिलाफ केस दर्ज किया है। मंगेश पांडिलकर पर यह आरोप है कि उसने मुंबई के गोरेगांव चुनाव केंद्र के अंदर पाबंदी के बावजूद मोबाइल का इस्तेमाल किया था।

मुंबई पुलिस ने पांडिलकर को मोबाइल देने के आरोप में चुनाव आयोग के एक कर्मचारी के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। दरअसल, इस मामले में मुंबई की नॉर्थ पश्चिम सीट से चुनाव लड़नेवाले कई उम्मीदवारों की तरफ से भी शिकायतें मिली थीं। जिसके बाद मामला दर्ज किया गया। बता दें कि शिवसेना शिंदे के उम्मीदवार रविंद्र वायकर दोबारा काउंटिंग होने के बाद केवल 48 वोटों से चुनाव जीतने में सफल रहे थे। इस पर काफी विवाद भी हुआ था।

 

Continue Reading

Trending