Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

दक्षिण-पश्चिम मानसून तटीय कर्नाटक पर कमजोर पड़ा

Published

on

बेंगलुरू,दक्षिण-पश्चिम मानसून,तटीय कर्नाटक,मौसम विभाग,बारिश,20.4 डिग्री सेल्सियस

Loading

बेंगलुरू | दक्षिण-पश्चिम मानसून तटीय कर्नाटक पर कमजोर पड़ गया है। मौसम विभाग ने बुधवार को कर्नाटक के अधिकांश तटीय और दक्षिणी आंतरिक इलाकों में बारिश और गरज के साथ फुहारें पड़ने की संभावना जताई है। मौसम वैज्ञानियों ने उत्तरी आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्सों में बारिश के आसार जताए हैं।

अधिकारियों ने कहा, “बेंगलुरू में बुधवार को आमतौर पर बादल छाने और गरज के साथ एक-दो फुहारें तथा छींटे पड़ने की संभावना है।” शहर में मंगलवार को बारिश हुई। अधिकारियों ने कहा, “न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 28.3 के आसपास दर्ज किए जाने की संभावना है।”

बेंगलुरू में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं, अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

अन्य राज्य

कंचनजंगा एक्सप्रेस दुर्घटना पर सीएम योगी ने व्यक्त की संवेदनाएं, घटना को बताया दु:खद और हृदयविदारक

Published

on

Loading

लखनऊ। पश्चिम बंगाल के दार्जलिंग जिले में हुई ट्रेन दुर्घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। सीएम योगी ने सोमवार को अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए घटना को दु:खद और हृदयविदारक बताया है।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा है कि पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में रेल दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दु:खद एवं हृदयविदारक है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवारों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान व घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।

बता दें कि सोमवार सुबह तकरीबन 9 बजे अगरतला से सियालदाह जा रही 13174 कंचनजंगा एक्सप्रेस को न्यू जलपाईगुड़ी के समीप मालगाड़ी ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बाद कंचनजंगा एक्सप्रेस की बोगियां पटरी से उतर गईं। खबर लिखे जाने तक नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे के अधिकारियों ने 25 लोगों के घायल होने की पुष्टि की है। वहीं 8 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है।

Continue Reading

Trending