Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

चीन से करीबी बढ़ा रहा अमेरिका, महत्वपूर्ण मुद्दों पर फोकस

Published

on

Loading

वाशिंगटन। अमेरिका ने कहा है कि चीन के साथ उसका रिश्ता बेहद महत्वपूर्ण है और सरकार एशियाई देश के साथ अपने रिश्ते को और अधिक मजबूत बनाना चाहती है।

अमेरिकी विदेश मंत्रालय के कार्यवाहक प्रवक्ता मार्क टोनर ने डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति पद का कार्यभार संभालने के बाद मंगलवार को विदेश मंत्रालय की पहली प्रेस ब्रीफिंग में कहा, “अमेरिका के लिए चीन के साथ रिश्ता बेहद महत्वपूर्ण है। हम चीन के साथ अपने रिश्ते को और अधिक सकारात्मक बनाना चाहते हैं।”

टोनर ने कहा, “हम उन क्षेत्रों पर विचार कर रहे हैं, जिनमें हम चीन के साथ समन्वय बढ़ा पाएं।”

टोनर ने एक चीन नीति के प्रति समर्थन को भी फिर से दोहराते हुए कहा, “चीन और ताइवान से संबंधित मुद्दों पर हमारी नीति में कोई बदलाव नहीं है।”

प्रवक्ता ने साथ ही कहा कि विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन ने भी इस नीति की फिर से पुष्टि की है और राष्ट्रपति ट्रंप ने फरवरी में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ फोन पर हुई बातचीत में भी कहा था कि वह एक चीन नीति का सम्मान करते हैं।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका: वाटर पार्क में बंदूकधारी ने 10 लोगों को मारी गोली, फरार

Published

on

Loading

अमेरिका के शहर डेट्रायट से एक गोलीबारी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है, डेट्रायट के वाटर पार्क में 10 लोगों को गोली मारी गई, जिसके बाद वो घायल हो गए। ये घटना कल शाम की बताई जा रही है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। गोली चलाने वाला शख्स फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया है कि पास के एक घर में हमलावर की बंदूक मिली थी, इस वजह से पुलिस को शक है कि वो भी घर में छिपा हुआ है।

बता दें कि अमेरिका के ब्रुकलैंड्स प्लाजा के सामने एक आदमी लगभग शाम 5 बजे अपनी गाड़ी से उतरा और 9 मिमी सेमीऑटोमैटिक से लगभग 30 गोलियां चलाई। शुरुआत में पता चला था कि 5 लोगों को गोली मारी गई है। लेकिन बाद में पुलिस ने मामले की जांच की और पता लगाया इस घटना में 10 लोगों को गोली लगी है।

जानकारी के लिए बता दें कि रोचेस्टर हिल्स डेट्रॉइट से लगभग 30 मील से 50 किमी दूर उत्तर में है। यहां 2021 में एक स्कूल में छात्र एथन क्रम्बली ने अंधाधुंध फायरिंग कर चार मासूम छात्रों की हत्या कर दी थी। साथ ही 6 अन्य छात्र और टीचर भी इस घटना में घायल हो गए थे। वहीं इसका नजदीकी शहर ऑक्सफोर्ड टाउनशिप है जो ओकलैंड काउंटी में ही पड़ता है।

Continue Reading

Trending