Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

प्रदूषण से हर साल 17 लाख बच्चों की मौत : डब्ल्यूएचओ

Published

on

संयुक्त राष्ट्र, स्वास्थ्य एजेंसी, महानिदेशक मार्गरेट चान, संयुक्त राष्ट्र समाचार केंद्र

Loading

संयुक्त राष्ट्र|प्रदूषण पर संयुक्त राष्ट्र स्वास्थ्य एजेंसी की दो नई रिपोर्टों में खुलासा हुआ है कि अस्वास्थ्यकर वातावरण के चलते एक-चौथाई बच्चों की मौत हो जाती है। संयुक्त राष्ट्र समाचार केंद्र ने सोमवार को नवीनतम जानकारी के हवाले से बताया कि प्रदूषित वातावरण पांच साल से कम उम्र के 17 लाख बच्चों की जान ले लेता है।

संयुक्त राष्ट्र, स्वास्थ्य एजेंसी, महानिदेशक मार्गरेट चान, संयुक्त राष्ट्र समाचार केंद्र

संयुक्त राष्ट्र विश्व स्वास्थ्य संगठन की महानिदेशक मार्गरेट चान ने कहा, “घातक चीजों में से प्रदूषित वातावरण एक है..विशेष रूप से छोटे बच्चों के लिए।” उन्होंेने यह भी कहा कि विकसित हो रहे अंग व प्रतिरक्षा प्रणाली और छोटा शरीर व एयरवेज उन्हें विशेष रूप से प्रदूषित हवा और पानी के प्रति अति संवेदनशील बनाते हैं।

वायु प्रदूषण के चलते हर साल पांच वर्ष की आयु से कम 570,000 बच्चों की मौत हो जाती है, प्रदूषित हवा से मस्तिष्क का विकास रुक सकता है, फेफड़ों के कार्य को प्रभावित कर सकता है, इससे दमा रोग हो सकता है। लंबे समय तक प्रदूषित हवा में सांस लेने के कारण बच्चे को दिल की बीमारी होने का खतरा बढ़ जाता है और इससे कैंसर होने का खतरा भी बढ़ जाता है।

रिपोर्ट में कहा गया कि खाद्य श्रंखला के माध्यम से काम करने वाले हानिकारक रसायन जैसे, फ्लोराइड, सीसा व पारा और जलवायु परिवर्तन व सूर्य की हानिकारक पराबैंगनी किरणें भी बच्चों के विकास को प्रभावित करती हैं।

 

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending