Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

चीन की कंपनी खरीदेगी 351 बुलेट ट्रेन

Published

on

Loading

बीजिंग| चीन की रेल कंपनी ने 10.6 अरब डॉलर की लागत से 351 बुलेट ट्रेन के लिए निविदा जारी की है। चाइना डेली समाचार पत्र के मुताबिक, चाइना रेलवे इन्वेस्टमेंट कॉर्प ने निविदा जारी की है। ऐसा कहा जा रहा है कि यह इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा रेल ठेका है।

चाइना रेलवे कॉर्प की सहायक इकाई सीआरआईसी ने कहा कि 228 बुलेट ट्रेनों की अधिकतम गति 350 किलोमीटर प्रति घंटा होगी और 123 ट्रेन को 250 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलाने की जरूरत होगी।

विशेषज्ञों का अनुमान है कि ये निविदाएं 66 अरब युआन यानी 10.6 अरब डॉलर से अधिक की हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि ये निविदाएं सिर्फ चीन की कंपनियों के लिए ही हैं।

एक सूत्र ने बताया कि आमतौर पर 350 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलने वाली ट्रेनों की लागत 37 करोड़ युआन के आसापास होती है।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका: वाटर पार्क में बंदूकधारी ने 10 लोगों को मारी गोली, फरार

Published

on

Loading

अमेरिका के शहर डेट्रायट से एक गोलीबारी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है, डेट्रायट के वाटर पार्क में 10 लोगों को गोली मारी गई, जिसके बाद वो घायल हो गए। ये घटना कल शाम की बताई जा रही है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। गोली चलाने वाला शख्स फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया है कि पास के एक घर में हमलावर की बंदूक मिली थी, इस वजह से पुलिस को शक है कि वो भी घर में छिपा हुआ है।

बता दें कि अमेरिका के ब्रुकलैंड्स प्लाजा के सामने एक आदमी लगभग शाम 5 बजे अपनी गाड़ी से उतरा और 9 मिमी सेमीऑटोमैटिक से लगभग 30 गोलियां चलाई। शुरुआत में पता चला था कि 5 लोगों को गोली मारी गई है। लेकिन बाद में पुलिस ने मामले की जांच की और पता लगाया इस घटना में 10 लोगों को गोली लगी है।

जानकारी के लिए बता दें कि रोचेस्टर हिल्स डेट्रॉइट से लगभग 30 मील से 50 किमी दूर उत्तर में है। यहां 2021 में एक स्कूल में छात्र एथन क्रम्बली ने अंधाधुंध फायरिंग कर चार मासूम छात्रों की हत्या कर दी थी। साथ ही 6 अन्य छात्र और टीचर भी इस घटना में घायल हो गए थे। वहीं इसका नजदीकी शहर ऑक्सफोर्ड टाउनशिप है जो ओकलैंड काउंटी में ही पड़ता है।

Continue Reading

Trending