Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

कारोबारियों ने मोदी को दी बधाई

Published

on

नई दिल्ली,कारोबारी जगत,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,भारतीय उद्योग परिसंघ,इलेक्ट्रॉनिक वस्तु

Loading

नई दिल्ली | कारोबारी जगत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को काम-काज में पारदर्शिता लाकर सरकार की विश्वसनीयता बहाल करने के लिए बधाई दी। सरकार ने एक बयान जारी कर यह जानकारी दी। भारतीय उद्योग परिसंघ के 15 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के मोदी से मंगलवार को मुलाकात करने के बाद प्रधानमंत्री के कार्यालय ने एक बयान जारी कर कहा, “राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने गत एक साल में देश के विकास के लिए अर्थव्यवस्था को एक नई दिशा दी है।”

प्रतिनिधिमंडल ने इस मुलाकात में मोदी से कहा कि व्यापार की सुविधा और मेक इन इंडिया जैसे उनके कार्यक्रम काफी प्रभाव पैदा करने वाले रहे हैं। मोदी ने परिसंघ से कहा कि वह अपने सदस्यों को प्रमुख क्षेत्रों में एक तय समय सीमा के अंदर आत्मनिर्भरता हासिल करने के लिए प्रेरित करे। मोदी ने परिसंघ के प्रतिनिधिमंडल से कहा, “तेल एवं पेट्रोलियम, इलेक्ट्रॉनिक वस्तु और रक्षा क्षेत्र आयात में सर्वाधिक योगदान करते हैं। उद्योग के लिए इन क्षेत्रों में नवाचार करने और देश में विनिर्माण करने की बेशुमार संभावना है।”

फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) का एक 11 सदस्यीय दल भी बाद में मोदी से मिला। फिक्की के दल ने देश में कारोबारी विकास का माहौल बनाने के लिए मोदी को बधाई दी। बयान के मुताबिक, “प्रधानमंत्री ने फिक्की से कहा कि वह अपने सदस्यों को कृषि उत्पाद, कपड़ा और रक्षा से संबंधित विनिर्माण जैसे प्रमुख क्षेत्रों में काम करने के लिए प्रेरित करे।” मोदी ने फिक्की सदस्यों से अवसंरचना क्षेत्र के विकास के लिए की जा रही सरकारी पहल का लाभ उठाने के लिए भी कहा।

नेशनल

गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को बताया देश के लिए काला धब्बा, कहा- उसे जनता से कोई सरोकार नहीं

Published

on

Loading

पटना। भाजपा के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को देश के लिए काला धब्बा बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को देश की जनता से कोई सरोकार नहीं है, वो सिर्फ और सिर्फ अपने राजनीतिक हितों के बारे में सोचती है। उन्होंने कहा, अपने राजनीतिक स्वार्थ की पूर्ति के लिए कांग्रेस किसी भी हद तक जा सकती है। गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा आज की तारीख में कांग्रेस देश और लोगों के लिए काला धब्बा (Black Spot) बन चुकी है। कांग्रेस के नेता विदेशों में जाकर देश को गाली देते हैं।

गिरिराज सिंह ने कहा कि यही इन लोगों का चाल, चरित्र और चेहरा है। इन लोगों पर भरोसा करना देश को खतरे में डालने के बराबर है। बीजेपी नेता ने कहा कांग्रेस हमेशा से ही देश के लोकतंत्र को बदनाम करती आई है। कांग्रेस कभी भी देश के लोगों के भले के बारे में नहीं सोच सकती। कांग्रेस के नेताओं ने वैश्विक मंच पर हमेशा से ही देश को अपमानित किया है, जो किसी भी मायने में उचित नहीं है। यह कहना गलत नहीं होगा कि कांग्रेस देश के लिए नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए काला धब्बा बन चुकी है।

बता दें कि गिरिराज सिंह बीजेपी (BJP) के प्रखर नेताओं में से एक हैं, जो किसी ना किसी मसले को लेकर कांग्रेस पर हमलावर रहते हैं। शायद ही ऐसा कोई मुद्दा हो, जिसे लेकर वो कांग्रेस को घेरने से चूकते हों। उनके द्वारा दिए गए बयान हमेशा से ही सुर्खियों में रहते हैं। फिलहाल, वो बेगूसराय से सांसद हैं। इस बार भी उन्हें इसी सीट से चुनावी मैदान में उतारा गया था, जहां से उन्होंने भारी मतों से जीत हासिल की। इस बार भी उन्हें मोदी मंत्रिमंडल में जगह मिली है।

Continue Reading

Trending