Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

ललित मोदी से मुलाकात का ब्योरा दें सुषमा : कांग्रेस

Published

on

नई दिल्ली,कांग्रेस,विदेश मंत्री सुषमा स्वराज,ललित मोदी,स्पष्टीकरण, नरेंद्र मोदी सरकार

Loading

नई दिल्ली | कांग्रेस ने बुधवार को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के खिलाफ एक बार फिर वाक्युद्ध छेड़ दिया। पार्टी ने सुषमा से मांग की है कि वह ललित मोदी से मुलाकात के मुद्दे पर स्पष्टीकरण दें। कांग्रेस ने नरेंद्र मोदी सरकार से सुषमा स्वराज और आईपीएल के पूर्व प्रमुख ललित मोदी के बीच रिश्तों की सच्चाई बताने की भी मांग की है।

यहां एक प्रेसवार्ता में कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, “सुषमा स्वराज को देश की जनता को बताना चाहिए कि वह ललित मोदी से कितनी बार मिली और क्या उनके परिवार का कोई सदस्य उनके (ललित मोदी) संपर्क में है।” सुरजेवाला ने भाजपा सरकार से मांग की कि वह ललित मोदी के मुद्दे पर पूर्व की संप्रग (संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन) सरकार और ब्रिटेन के अधिकारियों के बीच हुई बातचीत के पत्रों को सार्वजनिक करे। सुरजेवाला ने कहा, “हमारी सरकार से मांग है कि वह तत्कालीन वित्तमंत्री पी. चिंदबरम और ब्रिटेन के अधिकारियों के बीच ललित मोदी के मुद्दे पर 2013 में हुई बातचीत के पत्र सार्वजनिक करे।”

उन्होंने कहा कि भारत सरकार के पास सभी रिकॉर्ड है और सरकार को उन्हें सार्वजनिक करना चाहिए। नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए सुरजेवाला ने कहा, “मौलाना मसूद अजहर से लेकर ललित मोदी तक, कांधार से लेकर लंदन तक, राजग (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) सरकार ने इस तरह के लोगों की मानवीय आधार पर सहायता की है।” सुरजेवाला ने सुषमा स्वराज और राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के इस्तीफे की मांग की।

नेशनल

अफ्रीकन दिखते हैं दक्षिण भारत के लोग… सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, बीजेपी ने बोला हमला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय लोगों को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसपर बवाल मच गया है। सैम पित्रोदा ने कहा कि पूर्वोत्तर में रहने वाले लोग चीन जैसे दिखते हैं और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकन जैसे। दरअसल, सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है.जिसमें वह कह रहे हैं कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं. वीडियो में उन्हें कहते देखा जा सकता है। वह कहते हैं कि यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उनके वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, “सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं-हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो!”

सैम पित्रोदा के कुछ ही दिन पहले दिए गए विरासत टैक्स वाले बयान पर चुनाव के बीच बवाल मचा था वहीं अब एक बार फिर उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले दिनों सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की था। धन के पुनर्वितरण की दिशा में नीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए, पित्रोदा ने अमेरिका का हवाला दिया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इससे पल्ला झाड़ लिया था और इसे उनका निजी बयान बताया था।

Continue Reading

Trending