Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

उफ ये ट्रंप, अब फ्रांस के राष्ट्रपति की पत्नी की फिगर पर फिसले

Published

on

Loading

पेरिस। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने तीखे तेवरों के अलावा महिलाओं के साथ अपने व्यवहार के लिए भी अक्सर चर्चा में रहते हैं। इस बार भी ट्रंप ने फिर ऐसा ही कुछ किया। इस बार ट्रंप के निशाने पर रहीं फ्रांस के राष्ट्रपति का पत्नी या फर्स्ट लेडी ब्रिजीट मैक्रॉ।

गुरुवार को फ्रांस के दौरे पर गए अमेरिकी राष्ट्रपति अपने फ्रांस के अपने समकक्ष इमैनुअल मैक्रों से द्विपक्षीय वार्ता की और साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इससे पहले इमैनुअल मैक्रों और उनकी पत्नी ब्रिजीट मैक्रों ने ट्रंप का वेलकम किया।

बाद में ट्रंप ने फ्रांस की फर्स्ट लेडी ब्रिजीट मैक्रों पर अजीब कमेंट किया। ट्रंप ने ब्रिजीट से कहा, ‘क्या आप जानती हैं कि आपकी शेप कितनी बेहतरीन है।’ इसके बाद डोनाल्ड ने उन्हें ‘ब्यूटीफूल’ कहकर संबोधित किया। 64 वर्षीय ब्रिजीट ने ट्रंप के इस बेहद अजीब कमेंट पर कोई जवाब नहीं दिया।

डोनाल्ड ट्रंप का यह कॉमेंट फ्रांस के आधिकारिक फेसबुक लाइव पर सभी ने सुना। जिस वक्त ट्रंप यह कमेंट कर रहे थे उस समय पत्नी मेलानिया भी उनके पास खड़ी थीं, लेकिन उनकी प्रतिक्रिया के बारे में कुछ पता नहीं चल पाया।

हाल ही में व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में बैठे ट्रंप आयरिश महिला रिपोर्टर की मुस्कान पर फिदा हो गए थे। उन्होंने आयरलैंड के पीएम लियो वरदकर के साथ ऑफिस से फोन कॉल करके कहा “इनकी मुस्कान अच्छी है, इसलिए मुझे यकीन है कि वह आपके साथ अच्छी तरह से व्यवहार करती है।”

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका: वाटर पार्क में बंदूकधारी ने 10 लोगों को मारी गोली, फरार

Published

on

Loading

अमेरिका के शहर डेट्रायट से एक गोलीबारी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है, डेट्रायट के वाटर पार्क में 10 लोगों को गोली मारी गई, जिसके बाद वो घायल हो गए। ये घटना कल शाम की बताई जा रही है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। गोली चलाने वाला शख्स फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया है कि पास के एक घर में हमलावर की बंदूक मिली थी, इस वजह से पुलिस को शक है कि वो भी घर में छिपा हुआ है।

बता दें कि अमेरिका के ब्रुकलैंड्स प्लाजा के सामने एक आदमी लगभग शाम 5 बजे अपनी गाड़ी से उतरा और 9 मिमी सेमीऑटोमैटिक से लगभग 30 गोलियां चलाई। शुरुआत में पता चला था कि 5 लोगों को गोली मारी गई है। लेकिन बाद में पुलिस ने मामले की जांच की और पता लगाया इस घटना में 10 लोगों को गोली लगी है।

जानकारी के लिए बता दें कि रोचेस्टर हिल्स डेट्रॉइट से लगभग 30 मील से 50 किमी दूर उत्तर में है। यहां 2021 में एक स्कूल में छात्र एथन क्रम्बली ने अंधाधुंध फायरिंग कर चार मासूम छात्रों की हत्या कर दी थी। साथ ही 6 अन्य छात्र और टीचर भी इस घटना में घायल हो गए थे। वहीं इसका नजदीकी शहर ऑक्सफोर्ड टाउनशिप है जो ओकलैंड काउंटी में ही पड़ता है।

Continue Reading

Trending