Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

अब पाकिस्तानी महिला के लिए फरिश्ता साबित होंगी सुषमा स्वराज

Published

on

Loading

इस्लामाबाद। कैंसर से पीडि़त एक पाकिस्तानी महिला ने इलाज के लिए भारत आने में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मदद मांगी है। जानकारी के अनुसार भारतीय दूतावास ने उसका वीजा आवेदन खारिज कर दिया है।

महिला का नाम फैजा तनवीर है। उन्होंने पत्र लिखकर भारत के लिए वीजा दिलवाने में मदद की मांग की है। यह मामला उस समय प्रकाश में आया जब फैजा ने सुषमा स्वराज के ‘ईद मुबारक’ ट्वीट पर एक वीडियो पोस्ट कर टिप्?पणी की थी। वीडियो में बताया गया था कि वह माउथ कैंसर से जूझ रही हैं।

फैजा तनवीर

फैजा तनवीर ने अपनी तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जिसमें उनका ट्यूमर दिखाई पड़ रहा है। मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक उसने अपने इलाज के लिए गाजियाबाद के इंद्रप्रस्थ डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल को 10 लाख रुपए एडवांस में दिए लेकिन, इस्लामाबाद में इंडियन हाई कमीशन ने उसकी वीजा एप्लीकेशन रिजेक्ट कर दी।

तनवीर की मां का कहना है कि उनकी एप्लीकेशन भारत और पाकिस्तान के बीच बिगड़ते रिश्तों के चलते कैंसल की गई है। जिसके चलते तनवीर को वीजा के लिए सोशल मीडिया का सहारा लेना पड़ा है।

हालांकि दूतावास अधिकारियों ने फैजा से कहा है कि अगर विदेश मामलों में पाक प्रधानमंत्री के सलाहकर सरताज अजीज अगर इस संबंध में सुषमा स्वराज को एक पत्र लिखेंगे तो उन्?हें मेडिकल वीजा मिल सकता है। फैजा की मां ने दोनों नेताओं से उनकी बेटी की मदद करने की अपील की है।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका: वाटर पार्क में बंदूकधारी ने 10 लोगों को मारी गोली, फरार

Published

on

Loading

अमेरिका के शहर डेट्रायट से एक गोलीबारी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है, डेट्रायट के वाटर पार्क में 10 लोगों को गोली मारी गई, जिसके बाद वो घायल हो गए। ये घटना कल शाम की बताई जा रही है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। गोली चलाने वाला शख्स फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया है कि पास के एक घर में हमलावर की बंदूक मिली थी, इस वजह से पुलिस को शक है कि वो भी घर में छिपा हुआ है।

बता दें कि अमेरिका के ब्रुकलैंड्स प्लाजा के सामने एक आदमी लगभग शाम 5 बजे अपनी गाड़ी से उतरा और 9 मिमी सेमीऑटोमैटिक से लगभग 30 गोलियां चलाई। शुरुआत में पता चला था कि 5 लोगों को गोली मारी गई है। लेकिन बाद में पुलिस ने मामले की जांच की और पता लगाया इस घटना में 10 लोगों को गोली लगी है।

जानकारी के लिए बता दें कि रोचेस्टर हिल्स डेट्रॉइट से लगभग 30 मील से 50 किमी दूर उत्तर में है। यहां 2021 में एक स्कूल में छात्र एथन क्रम्बली ने अंधाधुंध फायरिंग कर चार मासूम छात्रों की हत्या कर दी थी। साथ ही 6 अन्य छात्र और टीचर भी इस घटना में घायल हो गए थे। वहीं इसका नजदीकी शहर ऑक्सफोर्ड टाउनशिप है जो ओकलैंड काउंटी में ही पड़ता है।

Continue Reading

Trending