Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

लोकसभा चुनाव में ‘पाकिस्तानी’ महिला भी करेगी मतदान, बताया किसे देंगी वोट!

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के पहले फेज के चुनाव होने में महज 3 दिन ही बचे हैं। ऐसे में तमाम राजनीतिक दल सत्ता में आने के लिए ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं।

वहीं इस लोकसभा चुनाव में इस बार कुछ ऐसा होने जा रहा है जिसकी उम्मीद शायद ही किसी को हो। इस बार एक पाकिस्तान महिला भी भारत में वोट देगी।

रह गए न हैरान? दरअसल, ये महिला पाकिस्तानी मूल की है जो 2003 में शादी के बाद भारत में ही बस गई। महिला का नाम ताहिरा मकबूल है है। 16 साल के लंबे संघर्ष के बाद ताहिरा इस बार होने वाले लोकसभा चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेगी।

ताहिरा ने कहा कि मैं सरकार की कठोर नीतियों की वजह से पाकिस्तान में कभी वोट नहीं डाल पाई। मेरा वोट डालने का ख्वाब 13 साल के लंबे इंतजार के बाद 2017 के पंजाब विधानसभा चुनाव में खत्म हुआ जब मैंने पहली बार अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। अब मैं पहली बार संसदीय चुनाव में अपने मताधिकार का इस्तेमाल करूंगी।

ताहिरा मकबूल ने कहा कि यह मेरा हक है। मैं पक्के तौर पर उस उम्मीदवार को वोट दूंगी जो भारत को ऊंचाइयों पर ले जाने की क्षमता रखता हो।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ताहिरा दिसंबर 2003 में शादी के बाद पाकिस्तान के फैसलाबाद से भारत आकर बस गई थीं। वह अब भारतीय नागरिक के साथ-साथ तीन बच्चों की मां भी हैं।

ताहिरा के जेहन में शादी के  बाद आई परेशानियां आज भी ताजा हैं। उन्होंने बताया कि शादी के 8 महीने बाद उन्हें वीजा मिल सका जिसे 13 साल तक बार-बार बढ़ाना पड़ा। उन्होंने साल 2011 में भारतीय संविधान के प्रति वफादार रहने की कसम खाई और अन्य कानूनी औपचारिकताएं पूरी की थी। अप्रैल 2016 में उनका नाम मतदाता सूची में शामिल किया गया।

 

नेशनल

628 को उम्रकैद, 37 को दिलवाई फांसी, जानें कौन हैं मुंबई उत्तर मध्य सीट से बीजेपी उम्मीदवार उज्जवल निकम

Published

on

Loading

मुंबई| लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने शनिवार को 15वीं सूची जारी कर दी। इस सूची में उज्जवल निकम का नाम भी शामिल है। मशहूर वकील उज्जवल निकम को भाजपा ने 2024 लोकसभा चुनाव के लिए मुंबई उत्तर मध्य सीट से प्रत्याशी बनाया है। इस सीट से पूनम महाजन का टिकट काट गया है।

बता दें कि पूनम महाजन मुंबई की नॉर्थ सेंट्रल सीट से बीजेपी की निवर्तमान सांसद है। बीजेपी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्हें इस सीट से अपना उम्मीदवार बनाया था जिसमें उन्हें जीत हासिल हुई थी। इससे पहले 2014 में भी वह इसी सीट से चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंची थीं लेकिन इस बार पार्टी ने उनपर भरोसा न जताकर वरिष्ठ वकील उज्जवल निकम को चुनावी मैदान में उतारा है।

बता दें कि उज्जवल निकल देश के जाने-माने वकील हैं उन्हीं ने मुंबई में 26/11 हमले को अंजाम देने वाले आतंकी आमिर कसाब को फांसी के फंदे तक पहुंचाया था। इस केस में वह विशेष लोक अभियोजक भी थे। इसके अलावा वह 1993 के बम धमाकों, गुलशन कुमार हत्याकांड और प्रमोद महाजन हत्याकांड जैसे हाई प्रोफाइल केसों में सरकारी की ओर से केस लड़ चुके हैं। उन्होंने अपने 30 साल लंबे करियर में 628 लोगों को आजीवन कारावास और 37 लोगों को मृत्युदंड की सजा दिलवाई।

Continue Reading

Trending