Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

चर्च ऑफ इंग्लैंड में समलैंगिकों को ‘विशेष सेवाएं’ देने पर मतदान

Published

on

Loading

लंदन, 9 जुलाई (आईएएनएस)| द चर्च ऑफ इंग्लैंड के प्रबंध निकाय में रविवार को समलैंगिकों के हितों से जुड़े मुद्दों पर मतदान होने जा रहा है। इस दौरान इस बात पर मतदान होगा कि क्या समलैंगिकों को विशेष सेवाएं दी जानी चाहिए या नहीं।

‘बीबीसी’ की रिपोर्ट के अनुसार, गिरिजाघर में रोजाना ही कई विवाह, नामकरण समारोह और प्रार्थनाओं का आयोजन होता रहा है, और अब समर्थक समलैंगिकों को उनकी नई पहचान देने की मांग कर रहे हैं।

हालांकि, समलैंगिंकों के लिए इस तरह की सेवा बैपटिज्म (ईसाई समुदाय में होने वाला एक धार्मिक कृत्य) नहीं होगी।

हालांकि, इस पहल को बाइबिल के कुछ उद्धत से झटका लग सकता है, जिसमें कहा गया है कि मानव या तो पुरूष या फिर महिला के तौर पर पैदा होते हैं।

पादरियों की चार दिवसीय सभा बैठक न्यूयार्क में शुक्रवार से शुरू हुई है।

‘बीबीसी’ की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार को सभा ने तथाकथित रूपांतरण प्रक्रिया पर प्रतिबंध लगाने के लिए एक प्रस्ताव के पक्ष में स्पष्ट रूप से मतदान किया।

चर्च ऑफ इंग्लैंड के आर्कबिशप ऑफ कैंटरबरी (वरिष्ठ पादरी) जस्टिन वेल्बी ने कहा कि चर्च को लैंगिकता पर नया रुख अपनाने के लिए तीन साल का समय लगेगा।

Continue Reading

अन्तर्राष्ट्रीय

गहरी नींद में थे लोग, तभी भूस्खलन से गांव पर आ गिरा पहाड़ का मलबा, 100 से ज्यादा की हुई मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पापुआ न्यू गिनी में शुक्रवार को हुए भूस्खलन में 100 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है। एबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, भूस्खलन की घटना कथित तौर पर दक्षिण प्रशांत द्वीपीय देश की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से लगभग 600 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में एंगा प्रांत के काओकलाम गांव में घटी। यह हादसा स्थानीय समय के अनुसार तड़के 3 बजे करीब हुआ। इलाके के निवासियों का कहना है कि मृतकों की संख्या 100 से अधिक भी हो सकती है।

यह प्राकृतिक आपदा तब हुई, जब पूरा गांव अलसुबह करीब 3 बजे गहरी नींद में था और पहाड़ का मलबा गांव पर आ गिरा।ऑस्ट्रेलियाई ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (ABC) की रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि शुक्रवार तड़के पापुआ न्यू गिनी के एक सुदूर गांव में हुए भूस्खलन में 100 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है। यह इलाका पापुआ न्यू गिनी की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से लगभग 600 किमी उत्तर-पश्चिम में स्थित एंगा प्रांत के काओकालम गांव में हुई है।

स्थानीय लोगों के हवाले से एबीसी ने जानकारी दी है कि इस प्राकृतिक आपदा में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। हालांकि अधिकारियों ने अभी तक मौत के आधिकारिक आँकड़ों की जानकारी नहीं दी है। सोशल मीडिया पर भी इस खौफनाक हादसे के कई वीडियो सामने आए हैं, जिससे बड़ी-बड़ी चट्टानों, पेड़ों और मलबे के नीचे से ग्रामीणों की लाशों को निकालते हुए दिखाया जा रहा है।

Continue Reading

Trending