Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

ऑफ़बीट

वो तीन सवाल जिन्हें पूछकर लड़के करते है लड़कियों को परेशान

Published

on

Loading

अक्सर लड़के लड़कियों से ऐसे सवाल पूछते है जोंकि लड़कियों को बिलकुल नहीं लुभाते पर हां उन्हे चिढने पर मजबूर जरुर करते है। अक्सर कुछ लड़के किसी लड़की से बात करने के पहले ये सोचते होंगें कि वे अपने बात की शुरुआत कैसे करें, करें भी या न करें और वहीँ कुछ लड़के बिना सोचे समझे बस सीधे जाकर लड़की से बात करना शुरू कर देते है।

लेकिन अब ऐसे टाइप वाले लड़कों को सावधान हो जाने की जरुरत है क्यूंकि बता दें कि लडकियां ऐसे लड़कों से बहुत चिढती है जो उनसे ये तीन सवाल करते है।

आइये आपको भी बताते है वे तीन सवाल जो लड़कियों को करते है परेशान-

लडको को कभी भी लड़कियों से उनके पास्ट को लेकर सवालात नहीं करने चाहिए क्यूंकि कोई भी लड़की अपने पास्ट के बारे में बताना नहीं पसंद करती है।

दूसरा, कुछ लड़के हमेशा लड़कियों से पूछते है इतना बिजी कहाँ रहती हो? तो आपको बता दें कि यह सवाल लड़कियों को गुस्सा दिलाने का काम करता है। इससे लड़कियां परेशान और झुनझली नेचर की हो जाती है।

तीसरा और सबसे अहम सवाल यह है कि, लडको को चाहिए कि वे कभी भी लड़कियों से उनकी बुराई न करें मतलब सिर्फ कमियाँ बताये लेकिन ज्यादा खामी कभी न बताए वरना उन्हे गुस्सा आ जाएगा।

 

 

ऑफ़बीट

Click Here क्या है? एक्स पर खूब हो रहा ट्रेंड, जनता से लेकर नेता भी हुए दीवाने

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अगर आप एक्स (पूर्व में ट्विटर) का इस्तेमाल करते हैं तो आपने गौर किया होगा कि शनिवार शाम से यहां एक अजीब सी चीज ट्रेंड कर रही है। दरअसल शनिवार शाम से एक्स पर हजारों की संख्या में ऐसे पोस्ट की भरमार हो गई है जिसमें एक सफेद पेज पर ब्लैक कलर में बोल्ड में ‘यहां क्लिक करें (Click Here)’ लिखा हुआ है। इस टेक्स्ट के साथ ही नीचे की तरफ एक तीर का निशान बना हुआ है। कई एक्स यूजर्स को ये नहीं समझ में आ रहा है कि आखिर ये ट्रेंड क्या है और लोग क्यों एक सफेद रंग की तस्वीर में काले रंग से ‘क्लिक हेयर’ लिखकर फोटो शेयर कर रहे हैं।

जैसे ही कोई यूजर ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करता है, तो एक मैसेज ओपन हो जाता है। ये एक हिडन यानी छिपा हुआ मैसेज है, जो सिर्फ ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करने पर ही दिखाई देता है। अगर कोई इस पर क्लिक नहीं करता है, तो किसी भी तरह का मैसेज दिखाई नहीं पड़ता है। आपको बता दें कि एक्स यानी ट्विटर की तरफ से ALT टेक्स्ट फीचर को 2016 में लॉन्च किया गया था। तब ट्विटर की तरफ से कहा गया था कि हम कंटेंट को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए इस फीचर को ला रहे हैं।

एक्स पर यूजर्स को कैप्शन में टेक्स्ट लिखने का ऑप्शन तो मिलता ही है, लेकिन ये ऑल्ट टेक्स्ट फीचर शेयर की जाने वाली तस्वीर की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का ऑप्शन मुहैया कराता है। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के जरिए यूजर एक हजार शब्दों तक अपने मैसेज लिख सकता है। एक्स का कहना है कि इसका सबसे ज्यादा फायदा उनको होगा, जो कम या बिल्कुल भी नहीं देख पाते हैं। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के कम स्पीड में भी मैसेज पढ़ा जा सकता है।

ऑल्ट टेक्स्ट कैसे करें यूज?

एक्स पर तस्वीर पोस्ट करते वक्त यूजर को +ALT का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने के बाद मैसेज लिखने का ऑप्शन आता है। यहां यूजर जो मैसेज लिखना चाहे, उसे लिख सकता है। मैसेज सीधे तौर पर तस्वीर के साथ एड हो जाएगा। जैसे ही यूजर इस तस्वीर को पोस्ट करता है, वैसे ही ये मैसेज सभी के लिए अवेलेबल हो जाता है। अगर किसी को इस मैसेज को पढ़ना है, तो बस उसे ALT पर क्लिक करना है। ये फीचर सभी डिवाइस पर काम करता है। आम जनता के साथ साथ अब राजनीतिक दल भी इसका जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए क्लिक हियर पोस्ट किया। बीजेपी ने ऑल्ट टेक्स में लिखा ‘फिर एक बार मोदी सरकार’

Continue Reading

Trending