Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

मल्लिका ने चेल्सी से महिला सशक्तीकरण पर चर्चा की

Published

on

Loading

मुंबई, 12 अगस्त (आईएएनएस)| भारतीय अभिनेत्री मल्लिका शेरावत ने अभिनेत्री, कॉमेडियन व टीवी हस्ती चेल्सी हैंडलर से महिला सशक्तीकरण पर चर्चा की। मल्लिका ने शनिवार को ट्विटर पर चेल्सी के नेटफ्लिक्स पर प्रसारित होने वाले शो के लिए उनके साथ अपना एक छोटा सा वीडियो साझा किया।

फिल्म ‘मर्डर’ की अभिनेत्री ने कहा कि वह खुलकर मन की बात करने के लिए चेल्सी की प्रशंसा करती हैं।

मल्लिका ने ट्वीट किया, चेल्सी हैंडलर से उनके शो ‘चेल्सी शो’ को लेकर बात करना बहुत अच्छा लगा। हमने महिला सशक्तीकरण के बारे में बात की। मैंने उन्हें उनकी मन की बात कहने के लिए सराहा।

पिछले महीने मल्लिका वार्षिक लियोनाडरे डिकैप्रियो फाउंडेशन के कार्यक्रम में शामिल हुई थीं। वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पहली पत्नी इवाना के साथ जुलाई में नजर आई थीं।

बॉलीवुड फिल्म की बात करें तो मल्लिका की पिछली फिल्म ‘डर्टी पॉलिटिक्स’ 2015 में आई थी।

वह चीनी फिल्म ‘टाइम राइडर्स’ (2016) में भी नजर आई थीं।

Continue Reading

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending