Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

भोजपुरी फिल्म ‘नथुनिये पे गोली मारे 2’ का ट्रेलर यू-ट्यूब पर

Published

on

Loading

पटना, 11 अगस्त (आईएएनएस)| दिव्य शक्ति इंटरटेंमेंट और मारुति फिल्म्स इंटरटेंमेंट के बैनर तले निर्मित भोजपुरी फिल्म ‘नथुनिये पे गोली मारे 2’ के ट्रेलर को यू-ट्यूब पर लोग खूब पसंद कर रहे हैं। यह फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है। फिल्म के निर्देशक अजय श्रीवास्तव ने शुक्रवार को आईएएनएस को बताया कि फिल्म अभी पोस्ट प्रोडक्शन के अंतिम दौर में है। उन्होंने बताया कि यू-ट्यूब पर जारी इस फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों का जबरदस्त ‘रिस्पांस’ मिल रहा है। म्यूजिक कंपनी वेब द्वारा जारी इस फिल्म के ट्रेलर को अब तक 2,20,217 से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

यह फिल्म भोजपुरी फिल्म ‘नथुनिये पे गोली मारे’ का सीक्वल है। फिल्म के बारे में श्रीवास्तव ने कहा कि ‘नथुनिये पे गोली मारे 2’ उत्तर प्रदेश और बिहार के उन नौजवानों की कहानी है, जिसमें उन्हें नौकरी के लिए दर-दर भटकना पड़ता है, मगर उन्हें नौकरी नहीं मिलती है।

उन्होंने कहा, फिल्म में मूल रूप से पुलिस बहाली के दौरान होने वाली धांधली और उससे प्रभावित लोगों की पीड़ा दिखाई गई है।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले ‘नथुनिये पे गोली मारे’ भोजपुरिया बॉक्स ऑफिस पर सुपर हिट रही थी। बाद में जब इस बड़ी हिट ‘नथुनिये पर गोली मारे’ के सीक्वल की घोषणा हुई, तब से दर्शकों को इसका बेसब्री से इंतजार है।

फिल्म में भोजपुरी इंडस्ट्री के फिटनेस आइकन विक्रांत सिंह राजपूत, मोनालिसा, अवधेश मिश्रा, नमित तिवारी, अजय कुमार के साथ शिविका दीवान, तेजल चौधरी, तनुश्री, मनोज टाइगर, प्रकाश जैस, सी.पी. भट्ट, सीमा सिंह नजर आएंगी।

फिल्म में गीत व संगीत अशोक कुमार दीप की है, जबकि संवाद सुरेंद्र मिश्रा ने लिखे हैं। फिल्म के प्रचारक रंजन सिन्हा और सर्वेश कश्यप हैं।

Continue Reading

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending