Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

बाजीराव मस्तानी साल की सबसे बेहतरीन फिल्‍म

Published

on

बाजीराव मस्तानी साल की सबसे बेहतरीन फिल्‍म, 61वें फिल्म फेयर अवार्ड्स, अभिनेता रणबीर सिंह को बेस्‍ट एक्‍टर का पुरस्‍कार, अभिनेत्री दीपिका पादूकोण बेस्‍ट फिमेल एक्‍टर का अवार्ड

Loading

मुंबई। 61वें फिल्म फेयर अवार्ड्स में बाजीराव मस्‍तानी को साल की बेहतरीन फिल्‍म का अवार्ड मिला है। फिल्‍म में बेहतरीन अभिनय के लिए अभिनेता रणबीर सिंह को बेस्‍ट एक्‍टर का पुरस्‍कार दिया गया है। फिल्‍म में मुख्‍य भूमिका में (मस्‍तानी) अभिनेत्री दीपिका पादूकोण भी थी। उन्‍हें बेस्‍ट फिमेल एक्‍टर का अवार्ड दिया गया है लेकिन दीपिका को फिल्‍म ‘बाजीराव मस्‍तानी’ के लिए नहीं, बल्कि फिल्‍म ‘पीकू’ के  फिल्मफेयर अवॉर्ड  मिला है। बाजीराव मस्तानी और पीकू की इस बार के फिल्मफेयर अवॉर्ड धूम रही। यह अवॉर्ड पिछले साल आई फिल्मों के लिए दिया गया। रणबीर को यह बेस्ट एक्टर का पहला फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला है। क्रिटीक च्वाइस बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन को फिल्म ‘पीकू’ के लिए दिया गया।  कंगना रनौत का जलवा इस बार भी कायम रहा। उन्हें फिल्म ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्स’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का क्रिटिक च्वाइस का अवॉर्ड मिला। बेस्ट डेब्यू एक्टर का अवॉर्ड फिल्म ‘हीरो’ के लिए सूरज पंचोली को दिया गया।

बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस का अवॉर्ड फिल्म ‘दम लगाके हईसा’ के लिए भूमि पेडनेकर को मिला।  फिल्म ‘मसान’ के लिए नीरज घायवान को बेस्ट डेब्यू निर्देशक का अवॉर्ड मिला।  ‘बाजीराव मस्तानी’ के लिए संजय लीला भंसाली को बेस्ट निर्देशक का अवॉर्ड मिला।  फिल्म ‘पीकू’ को क्रिटिक च्वॉइस बेस्ट फिल्म अवॉर्ड मिला। प्रियंका चोपड़ा को ‘बाजीराव मस्तानी’ के लिए बेस्ट सपॉर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। फिल्मफेयर का बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड ‘दिल धड़कने दो’ फिल्म के लिए अनिल कपूर को मिला।  साल 2015 की बेस्ट स्टोरी का अवॉर्ड ‘बजरंगी भाईजान’ फिल्म के लिए विजयेंद्र प्रसाद को दिया गया। बीते जमाने की मशहूर अदाकारा मौसमी चटर्जी को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड प्रदान किया गया। संगीत में नयी प्रतिभा का फिल्मफेयर का आरडी बर्मन अवॉर्ड अरमान मलिक को मिला।

बेस्ट लिरिक्स का अवॉर्ड ‘अगर तुम साथ हो’ (तमाशा) गीत के लिए इरशाद कामिल को मिला।  फिल्मफेयर का बेस्ट म्यूजिक अवॉर्ड ‘रॉय’ फिल्म के लिए अंकित तिवारी और मीत ब्रदर्स ने जीता। फिल्म ‘तनु वेडस मनु’ के लिए हिंमाशु शर्मा को बेस्ट डायलॉग का अवॉर्ड मिला। बेस्ट स्क्रीनप्ले का अवॉर्ड जूही चतुर्वेदी को ‘पीकू’ के लिए मिला। क्रिटिक्स च्वॉइस बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड कंगना रनौत को मिला। अरिजीत सिंह को ‘रॉय’ फिल्म के ‘सूरज डूबा’ के लिए बेस्ट प्लेबैक सिंगर का अवॉर्ड मिला। श्रेया घोषाल को बाजीराव मस्तानी के ‘दीवानी मस्तानी’ गीत के लिए बेस्ट प्लेबैक सिंगर का अवॉर्ड मिला। बेस्ट एक्शन के लिए शाम कौशल को ‘बाजीराव मस्तानी’ के लिए अवॉर्ड दिया गया। मनु आनंद को बेस्ट सिनेमेटोग्राफर का अवॉर्ड ‘दम लगा के हईसा’ के लिए मिला।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending