Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

रवीना चाहती हैं, पशुओं के साथ हो उचित व्यवहार

Published

on

रवीना

Loading

रवीनामुंबई| अपने पशु प्रेम के लिए जानी जाने वाली अभिनेत्री रवीना टंडन का मानना है कि पशुओं के साथ प्यार से पेश आना चाहिए और उनकी उचित देखभाल करनी चाहिए। यह पूछे जाने पर कि क्या देश में पशुओं की सुरक्षा के लिए सख्त कानून बनाए जाने की जरूरत है तो उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि पशुओं के साथ सही व्यवहार करने वाले देश में रहना अहम है। यह आपके व्यक्तित्व का प्रतिबिंब होता है।”

देश में कुत्तों पर पथराव और आवारा कुत्तों पर बड़े पैमाने पर हो रहे अत्याचार के मद्देनजर उन्होंने उचित समय पर टिप्पणी किया है। अनुराग कश्यप की ‘बांबे वेलवेट’ (2015) इस 41 वर्षीय अभिनेत्री की पिछली फिल्म थी।

अपनी अगली परियोजना के बारे में रवीना ने कहा कि वह ओनिर की ‘शब’ और अश्तर सैयद की एक अन्य फिल्म सहित कुछ अन्य रोचक पटकथाएं पढ़ रही हैं और आधिकारिक रूप से घोषणा होने तक प्रशंसकों को इंतजार करना पड़ेगा।

उन्होंने ‘शब’ की कहानी को भावपूर्ण बताया। अभिनेत्री ने बताया कि इसमें वह उच्च वर्ग से ताल्लुक रखने वाली महिला की भूमिका में होंगी, जिसका अपने से छोटी उम्र के पुरुष के साथ रिश्ता होता है।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending