Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

बरखा सिंह भाजपा में शामिल, कांग्रेस को एक और झटका

Published

on

बरखा शुक्ला सिंह, दिल्ली महिला आयोग, भाजपा

Loading

नई दिल्ली। कांग्रेस से एमएलए रह चुकी बरखा शुक्ला सिंह भाजपा में शामिल हो गई हैं। उन्हें पार्टी के उपाध्यक्ष और दिल्ली मामलों के इंचार्ज श्याम जाजू ने पार्टी में शामिल किया। इस मौके पर भाजपा के वरिष्‍ठ नेता विजय गोयल भी मौजूद थे। बरखा सिंह दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं।

बरखा शुक्ला सिंह, दिल्ली महिला आयोग, भाजपा

भाजपा ज्वाइन करने के बाद उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व भटक चुका है। बरखा सिंह के मुताबिक उन्हें कांग्रेस ने निकाला है और उसके बाद उन्होंने पार्टी बदली है। उनका कहना था कि कांग्रेस नीचता पर उतर आई है। इस मौके पर उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की भी तारीफ की।

पिछले मंगलवार को कांग्रेस के सीनियर नेता अरविंदर सिंह लवली ने टिकट बंटवारे से नाराज होकर भाजपा का दामन थामा था। इसके दो दिन बाद बरखा सिंह ने कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। शुक्रवार को पार्टी ने उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में छह साल के लिए निकाल दिया था।

 

प्रादेशिक

राजस्थान के दौसा में सड़क किनारे सो रहे 11 लोगों को बेकाबू कार ने कुचला, तीन की मौत, 8 घायल

Published

on

Loading

दौसा। राजस्थान के दौसा में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहाँ एक बेकाबू कार ने सड़क किनारे सो रहे 11 लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों में एक बच्ची भी शामिल है। पुलिस ने बताया कि हादसे में दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि छह को आगे के इलाज के लिए जयपुर के एसएमएस अस्पताल में रेफर किया गया। कार को जब्त कर लिया गया है, हालांकि चालक फरार है। उसे पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

हादसा गुरुवार की रात करीब 11.15 बजे हुआ है। सभी मृतक व घायल खानाबदोश परिवार के लोग थे, जो टीकाराम पालीवाल गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पास सड़क किनारे झुग्गी में रहते थे। हेड कॉन्स्टेबल बृजकिशोर ने बताया कि रात करीब 11.20 बजे घटना की सूचना पुलिस को मिली थी। फौरन पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में सामने आया कि तेज रफ्तार कार के ड्राइवर ने तेज गति और लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए सड़क किनारे सो रहे लोगों को कुचल दिया है। घटना की सूचना पर गुरुवार की देर रात महवा विधायक राजेंद्र मीणा हॉस्पिटल पहुंचे। उन्होंने डॉक्टरों से घायलों का हालचाल जाना और थाना इंचार्ज जितेंद्र सोलंकी को कार ड्राइवर के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए कहा।

जयपुर स्थित एसएमएस हॉस्पिटल में ट्रॉमा सेंटर के इंचार्ज डॉ. अनुराग धाकड़ ने बताया कि दौसा के महवा से रेफर होकर 6 घायलों को यहां भर्ती किया गया था। इसमें से 1 दिलीप नाम के युवक को छुट्‌टी दे दी गई है। 5 अन्य को सर्जरी यूनिट में भर्ती रखा गया है। इसमें एक मरीज के सिर में थोड़ी ज्यादा चोट है, बाकी चार की स्थिति सामान्य है। इनका इलाज चल रहा है।

Continue Reading

Trending