Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

लाइफ स्टाइल

पायल ने वस्त्रों में नए प्रयोग के लिए डिजाइनरों को सराहा

Published

on

पायल

Loading

पायल निवेदिता 

मुंबई| डिजाइनर पायल खंडेलवाल का कहना है कि आजकल भारतीय डिजाइनर देश के वस्त्रों की बुनाई और उनमें नए प्रयोग के जरिए इसे नया अवतार प्रदान कर रहे हैं। पायल हस्तनिर्मित, खादी, सिल्क, सूती और लिनेन के वस्त्रों पर काम करना पसंद करने के लिए जानी जाती है। उन्हें लगता है कि भारतीय डिजाइनर भारतीय बुनाई को एक नया आयाम और अवतार दे रहे हैं। भारतीय वस्त्रों से जुड़ी धारणा में बदलाव को लेकर अभी यह और आगे जाएगा। यह उन्हें प्रासंगिक रखने के साथ ही नए दर्शकों तक पहुंचने में मदद भी करेगा।

लक्मे फैशन वीक विंटर उत्सव 2016 के दौरान पायल ने बताया, “इससे उन भारतीय बुनकरों को मदद मिलेगी जो बहुत बुरी अवस्था में रह रहे हैं और जिन्हें बहुत कम वेतन मिलता है।” पायल ने लक्मे सैलन के सहयोग से ब्राइडल लाइन को पेश किया।

पायल को यह भी लगता है कि सरकार के प्रयास से बनारस के बुनकरों को नई आशा मिल सकती है।  भारतीय वस्त्रों पर पश्चिमी डिजाइन कम ही बन पाने से जुड़े सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि इसमें सच्चाई है। उनका कहना है कि अगर करीने से लगे सही वस्त्र और वस्त्र के वजन का सही चुनाव किया जाए तो हर प्रकार के डिजाइन बनाए जा सकते हैं।

मुंबई में पलने-बढ़ने और फिर न्यूयॉर्क तथा बार्सिलोना में पढ़ाई करने से उन्हें नया दृष्टिकोण मिला है। उनकी ललित कला और फैशन की पृष्ठभूमि पर इन देशों की संस्कृति का प्रभाव पड़ा है। इस फैशन वीक में उन्होंने सोने के धागों से बुनी वस्त्रों का प्रयोग किया है। उन्होंने इसके लिए बनारस के बुनकरों की मदद ली। सिल्क के वस्त्रों के लिए उन्होंने बंगाल के बुनकरों का भी सहयोग लिया।

पायल ने अपना संग्रह इस फैशनवीक के चौथे दिन पेश किया। उन्होंने जिस रूप में मॉडलों को अपनी खूबसूरत डिजाइनर कपड़ों के साथ पेश किया, इसके लिए उन्हें खूब सराहना मिली।

 

लाइफ स्टाइल

तेजी से बढ़ रही है दिल की बीमारियों के चलते मौत, करें ये उपाय

Published

on

By

Death due to heart diseases increasing

Loading

नई दिल्ली। भारत में दिल की बीमारियों के कारण होने वाली मौतों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। मधुमेह, उच्च रक्तचाप, हाई कॉलेस्ट्रॉल, धूम्रपान एवं आनुवंशिक कारणों से दिल की बीमारियों की संभावना बढ़ रही है। दक्षिण-पूर्वी एशियाई आबादी में आनुवंशिक रूप से दिल की बीमारियों की संभावना अधिक होती है। दिल को सुरक्षित रखने के लिए कुछ उपाय हैं, जिसे अपनाकर आप दिल की बीमारियों से दूर रह सकते हैं।

सेहतमंद आहार लें

संतुलित और सेहतमंद आहार का सेवन करने से शरीर को सही पोषण मिलता है। जंक फूड में फैट, नमक और चीनी बहुत अधिक मात्रा में होती है, जो समय के साथ हमारे दिल को बीमार बना देती है। अक्सर लोग बिना सोचे समझे प्रोसेस्ड फूड का सेवन करते हैं क्योंकि उन्हें यह बहुत आसान लगता है, लेकिन इस तरह का भोजन हमारी सेहत के लिए अच्छा नहीं है। हमारे आहार में पर्याप्त मात्रा में कैलोरीज, प्रोटीन, विटामिन, मिनरल और लो सैचुरेटेड फैट होने चाहिए।

गतिहीन जीवनशैली से बचें

बहुत से लोग नियमित रूप से व्यायाम नहीं करते। आज हममें से लाखों लोग ऐसी नौकरियां करते हैं, जिसके लिए उन्हें घंटों एक ही जगह पर बैठे रहना पड़ता है। व्यायाम की कमी व्यक्ति के लिए बेहद हानिकारक हो सकती है। यह मोटापे को जन्म देती है, जिसके कारण व्यक्ति धीरे धीरे डायबिटीज, हाइपरटेंशन और दिल की बीमारियों का शिकार बन जाता है।

शारीरिक रूप से सक्रिय

व्यायाम दिल को तंदुरुस्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कार्डियो व्यायाम से दिल की पम्प करने की क्षमता बढ़ती है और दिल की मांसपेशियां तंदुरुस्त बन जाती हैं। नियमित व्यायाम करने से रक्तचाप नियन्त्रण में रहता है, शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल कम होते हैं और ब्लड शुगर भी नियन्त्रित रहती है।

तनाव से बचें

तनाव आज हम सभी के जीवन का अभिन्न हिस्सा बन चुका है, खासतौर पर ज्यादातर शहरी लोग अपने काम को लेकर तनाव में रहते हैं। जब आपका शरीर तनाव में रहता है, तो इसका असर शरीर के हर अंग पर पड़ता है। तनाव के समय शरीर में एड्रिनलिन हॉर्मोन ज्यादा मात्रा में बनने लगता है, अगर ऐसा नियमित रूप से होने लगे तो दिल की बीमारियों की संभावना बढ़ जाती है।

अच्छी और गहरी नींद

समय की कमी के कारण बहुत से लोग अपनी नींद को कम कर काम करने लगते हैं। वे अपनी महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए नींद से समझौता करते हैं जो सेहत के लिए खास तौर पर दिल के लिए खतरनाक है। 7-8 घंटे से कम नींद लेने से दिल की बीमारियों की संभावना बढ़ जाती है।

धूम्रपान और शराब के सेवन से बचें

धूम्रपान और शराब का सेवन किसी भी सेहत के लिए अच्छा नहीं है। आजकल विकासशील देशों में धूम्रपान का चलन तेजी से बढ़ रहा है। जो दिल के लिए नुकसानदायक है। यहां तक कि अगर आपके आस-पास कोई व्यक्ति धूम्रपान करता है तो वह भी आपकी सेहत के लिए अच्छा नहीं। धूम्रपान छोड़ने के लिए परिवार और दोस्तों के सहयोग की जरूरत होती है। इसकी आदत छोड़ने के लिए निकोटीन पैच या ई-सिगरेट का इस्तेमाल किया जा सकता है।

नियमित रूप से स्वास्थ्य की जांच

नियमित रूप से स्वास्थ्य की जांच कराकर आप दिल की बीमारियों के खतरे से बच सकते हैं। क्योंकि ऐसा करने से अगर आपको कोई समस्या है तो समय पर उसका निदान हो जाएगा और समय रहते इलाज शुरू कर बीमारी को गंभीर होने से रोका जा सकेगा। इसलिए नियमित रूप से अपनी जांच करवाते रहें और अपने स्वास्थ्य को मॉनिटर करते रहें।

Death due to heart diseases increasing, Death due to heart diseases increasing latest news, Death due to heart diseases increasing news,

डिस्क्लेमर: उपरोक्त जानकारी एक सूचना मात्र है. अपनाने से पहले सम्बंधित विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें.

Continue Reading

Trending