Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

पहली बार बना 112 फीट ऊंचा भगवान शंकर का चेहरा, पीएम मोदी ने किया अनावरण

Published

on

Loading

कोयंबटूर (तमिलनाडु)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि योग दुनिया में शांति का सर्वाधिक संभावना वाला औजार है, और साथ ही स्वास्थ्य का पासपोर्ट भी है। मोदी ने यहां ईशा फाउंडेशन में भगवान शिव की 112 फुट ऊंची अर्धप्रतिमा का अनावरण करते हुए कहा कि आज पूरी दुनिया शांति, शांत मन चाहता है।

उन्होंने जोर देकर कहा कि शांति का एक सबसे मजबूत औजार योग है, जिससे तनाव से लड़ा जा सकता है। मोदी ने अपने भाषण में इस प्राचीन कला के लाभों की व्याख्या करते हुए कहा, “पूरी दुनिया शांति चाहती है, न सिर्फ युद्धों और संघर्षो से बल्कि तनाव से भी मुक्त होकर शांति चाहती है। और हमारे पास योग है। यदि शरीर मन का मंदिर है, तो योग एक सुंदर मंदिर का निर्माण करता है।”

ईशा फाउंडेशन की स्थापना सदगुरु जग्गी वासुदेव ने की है। मोदी खुद भी योग करते हैं और उन्होंने कहा कि योग शारीरिक व्यायाम के आगे भी बहुत कुछ है। उन्होंने कहा कि दुनिया व्यापक पैमाने पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाती है। उन्होंने कहा आदि योगी भगवान शिव ने कई पीढय़िों को योग के लिए प्रेरित किया।

मोदी ने आगे कहा कि योग ने एक लंबी यात्रा तय की है और इसकी विभिन्न पद्धतियां और शैलियां हैं, लेकिन योग की खुशबू एक जैसी ही है। प्रधानमंत्री ने कहा, “यह योग की सुंदरता है। यह प्राचीन है, फिर भी आधुनिक है, यह स्थिर है, फिर भी विकसित हो रहा है।” मोदी ने कहा कि इसकी प्राचीनता के कारण इसे खारिज करना नुकसानदायक है और इसे अगली पीढ़ी में समझ के साथ लेकर जाना है।

मोदी ने कहा कि योग एक उत्प्रेरक एजेंट है, जो जीव को शिव बना देता है और इसका अभ्यास करने से मन और शरीर के एक होने की भावना पैदा होती है। मोदी ने कहा, “योग मेरे से हमारे तक की एक यात्रा है।” भारत की विविधरंगी संस्कृति के बारे में उन्होंने कहा कि विविधता देश की महान शक्ति है और यह झगड़े का कारण नहीं है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय लोग कई देवियों की पूजा करते हैं और यह देश कई महिला संतों की भी धरती है। उन्होंने कहा कि मानवता की प्रगति महिलाओं के सशक्तीकरण में निहित है और यह समय महिला केंद्रित विकास का है। मोदी ने कहा, “महिला देवत्व की अभिव्यक्ति है, जबकि पुरुष सिर्फ अपने अच्छे कर्मो से ही देवत्व की प्राप्ति कर सकता है।”

नेशनल

पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य में युवाओं के विकास के सभी रास्ते बंद कर दिए हैं: पीएम मोदी

Published

on

Loading

कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मालदा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मेरा बंगाल से ऐसा नाता है जैसे मानो मैं पिछले जन्म में बंगाल में पैदा हुआ था या फिर शायद अगले जन्म में बंगाल में पैदा होना है। इसके साथ ही मोदी ने प्रदेश की सत्तारूढ़ दल तृणमूल कांग्रेस पर खूब हमला बोला। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस द्वारा किए गए बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के कारण लगभग 26 हजार परिवारों की शांति और खुशी खत्म हो गई है। पीएम मोदी ने यह बयान कलकत्ता हाईकोर्ट की एक खंडपीठ के हालिया आदेश के संदर्भ में दिया। जिसमें सरकारी स्कूलों में 25 हजार 753 टीचिंग (शिक्षण) और गैर-शिक्षण नौकरियों को रद्द कर दिया गया था।

पीएम मोदी ने आगे कहा, “नौकरियों और आजीविका के इस नुकसान के लिए केवल तृणमूल कांग्रेस जिम्मेदार है। राज्य सरकार ने राज्य में युवाओं के विकास के सभी रास्ते बंद कर दिए हैं। जिन लोगों ने पैसे उधार लेकर तृणमूल कांग्रेस के नेताओं को दिए उनकी हालत तो और भी खराब है।” पीएम मोदी ने राज्य सरकार और सत्तारूढ़ दल पर विभिन्न केंद्र-प्रायोजित योजनाओं के तहत दिए गए केंद्रीय फंड के उपयोग के संबंध में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार करने का भी आरोप लगाया। पीएम ने कहा, केंद्र सरकार ने राज्य के 80 लाख किसानों के लिए 8 हजार करोड़ रुपये उपलब्ध कराए हैं। लेकिन राज्य सरकार बाधा उत्पन्न कर रही है, इसलिए किसानों को राशि नहीं मिल पा रही है। राज्य सरकार सभी केंद्रीय परियोजनाओं के कार्यान्वयन को खराब करने की कोशिश कर रही है। वे राज्य में आयुष्मान भारत योजना लागू नहीं होने दे रहे। हमारे पास मालदा जिले के आम किसानों के लिए योजनाएं हैं। लेकिन मुझे चिंता है कि तृणमूल कांग्रेस के नेता वहां भी कमीशन की मांग करेंगे। पीएम मोदी ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में महिलाओं के यौन उत्पीड़न के लिए जिम्मेदार लोगों को बचाने का प्रयास करने का भी आरोप राज्य सरकार पर लगाया।

उन्होंने कहा कि संदेशखाली में महिलाओं को प्रताड़ित किया गया। मालदा में भी ऐसी ही घटनाओं की खबरें आई थीं। लेकिन तृणमूल कांग्रेस सरकार ने हमेशा आरोपियों को बचाने का प्रयास किया है। पीएम मोदी ने आगे कहा कि कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के बीच तुष्टिकरण की राजनीति की प्रतिस्पर्धा चल रही है। एक तरफ तृणमूल कांग्रेस पश्चिम बंगाल में अवैध घुसपैठ को बढ़ावा दे रही है। वहीं दूसरी ओर, कांग्रेस आम लोगों से पैसा जब्त करने और इसे केवल उन लोगों के बीच वितरित करने की योजना बना रही है जो उनके समर्पित वोट बैंक का हिस्सा हैं। कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस का गुप्त समझौता है।

 

Continue Reading

Trending