Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

 मप्र में हैलमेट अभियान, 4,00,000 दुपहिया चालकों पर कार्रवाई

Published

on

Loading

 

जबलपुर| मध्य प्रदेश में दुपहिया वाहन चालकों के लिए हैलमेट पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। हैलमेट की अनिवार्यता के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अब तक चार लाख दुपहिया वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन पर जुर्माना भी लगाया जा चुका है। यह जानकारी उच्च न्यायालय को राज्य सरकार की ओर से दी गई है, मगर इससे मुख्य न्यायाधीश अजय मानिकराव खानविलकर की अध्यक्षता वाली युगलपीठ संतुष्ट नहीं है।

उच्च न्यायालय में दायर की गई एक जनहित याचिका की सुनवाई के दौरान गुरुवार को सरकार की ओर से बताया गया कि हैलमेट की अनिवार्यता के लिए मुख्य चौहारों के अलावा सड़कों पर बिना हैलमेट वाले चालकों पर कार्रवाई की जा रही है। अब तक चार लाख से अधिक दुपहिया चालकों से हैलमेट नहीं पहनने पर चालान काटकर जुर्माना वसूला गया है। याचिका की अगली सुनवाई 18 दिसंबर को निर्धारित की गई है।

ज्ञात हो कि वर्ष 2006 में विज्ञान महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक ए. के. बाजपेयी ने उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को हैलमेट की अनिवार्यता व यातायात नियमों के संबंध में दिसंबर 2005 में जारी किए गए आदेश का हवाला देते हुए पत्र भेजा था। जिसे जनहित याचिका के रूप में सुनवाई हेतु लिए जाने के निर्देश तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश ने दिए थे।

पत्र में कहा गया था कि बगैर हैलमेट के वाहन चलाने व उस दौरान मोबाईल का प्रयोग और तीन सवारी को लेकर न्यायालय ने सख्त आदेश जारी किए थे, जिसका पालन नहीं किया जा रहा है। वाहन चालकों के हैलमेट न पहनने व यातायात नियमों का पालन न किए जाने से सड़क दुर्घटनाएं बढ़ गई हैं।

इसके अलावा पत्र में यह भी कहा गया था कि वाहन डीलरों को कम दर पर हैलमेट उपलब्ध कराने के साथ वाहन चलाते समय हैलमेट पहनने की अनिवार्यता सुनिश्चित की जाए और लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जाए।

उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव ने श्याम लाल पाल को बनाया सपा का नया प्रदेश अध्यक्ष

Published

on

Loading

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने अपना प्रदेश अध्यक्ष बदल दिया है। पार्टी ने नरेश उत्तम पटेल की जगह श्याम लाल पाल को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। बीते साल ही श्याम लाल पाल को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। वर्तमान में नरेश उत्तम पटेल यूपी की फतेहपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसा कहा जाता है कि वह अखिलेश यादव के करीबी है। ऐसें में चुनाव पर उनका फोकस हो, इसी वजह से अखिलेश यादव ने प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी श्याम लाल पाल को सौंप दी है।

श्यामलाल पाल शिक्षाविद् हैं और एक इंटर कॉलेज से प्रधानाचार्य के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। वह लगभग 20 सालों से समाजवादी पार्टी में हैं। श्याम लाल पाल 2002 में अपना दल के टिकट पर प्रतापपुर सीट से विधानसभा का चुनाव भी लड़े चुके थे। हालांकि, इसके कुछ दिन बाद ही वह समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।

वह सपा में अलग-अलग पदों पर रहकर लगातार काम कर रहे हैं। श्याम लाल पाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रयागराज के कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है।

Continue Reading

Trending