खेल-कूद
हॉकी में भारत ने न्यूजीलैंड को 4-0 से रौंदकर जीता कांस्य
इपोह। भारतीय हॉकी टीम ने शनिवार को सुल्तान अजलान शाह कप के तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में न्यूजीलैंड को 4-0 से करारी मात दी। भारत के लिए डिफेंडर रुपिंदर पाल सिंह ने 17वें और 27वें मिनट में दो गोल किए। रुपिंदर ने यह दोनों ही गोल पेनाल्टी कॉर्नर पर दागे।
रुपिंदर के अलावा एस. वी. सुनील ने 48वें मिनट में और तलविंदर सिंह ने 60वें मिनट में एक-एक गोल किया। यह दोनों गोल मैच के आखिरी क्वार्टर में आए।
भारतीय टीम ने आक्रामक शुरुआत की और पहले ही क्वार्टर में बढ़त हासिल करने के कई मौके बनाए। भारत के तेज-तर्रार खेल के आगे किवी टीम शुरू से बैकफुट पर नजर आई।
मैच के पहले ही मिनट में भारत पहला पेनाल्टी कॉर्नर हासिल करने में सफल रहा। हरमनप्रीत सिंह के फ्लिक पर एकबार फिर किवी खिलाड़ी शरीर अड़ा बैठे और भारत को दूसरा पेनाल्टी कॉर्नर मिल गया। हालांकि न्यूजीलैंड की रक्षापंक्ति किसी तरह दोनों पेनाल्टी कॉर्नर बचाने में सफल रही।
शानदार फॉर्म में चल रहे मंदीप सिंह ने कुछ ही देर बाद बेहद फुर्ती से किवी गोलपोस्ट पर हमला किया और दमदार शॉट खेला, लेकिन न्यूजीलैंड के गोलकीपर रिचर्ड जोयसे फिर से गोल होने से बचा ले गए।
पहला क्वार्टर समाप्त होने से तीन मिनट पहले मनप्रीत सिंह और मंदीप सिंह ने बेहतरीन जुगलबंदी के साथ हमला किया, लेकिन गोल नहीं कर पाए। इसके साथ ही पहला क्वार्टर गोलरहित रहा।
दूसरे क्वार्टर में आकाशदीप सिंह ने भारत के लिए तीसरा पेनाल्टी कॉर्नर हासिल किया। इस बार रुपिंदर ने कोई गलती नहीं की और भारत को बढ़त दिला दी।
मंदीप सिंह और आकाशदीप सिंह के बीच एकबार फिर बेहतरीन जुगलबंदी देखने को मिली। दोनों गोल तो नहीं कर पाए, लेकिन पेनाल्टी कॉर्नर जरूर हासिल कर लिया।
जोयसे ने फिर से रुपिंदर के फ्लिक पर बेहतरीन बचाव किया, लेकिन रेफरी ने भारत के पक्ष में एक और पेनाल्टी कॉर्नर दे दिया। इस बार रुपिंदर ने फिर से नीची शॉट लगाई और जोयसे को छकाते हुए भारत के लिए दूसरा गोल दागा।
टूर्नामेंट में रुपिंदर का यह तीसरा गोल रहा। भारतीय टीम की रक्षापंक्ति ने भी इस मैच में दमदार प्रदर्शन किया और विपक्षी टीम को हमले करने के बेहद कम मौके दिए।
मंदीप ने बेस लाइन पर न्यूजीलैंड के दो-दो डिफेंडरों को छकाते हुए सुनील के बेहतरीन स्क्वेयर पास दिया और सुनील ने भी अवसर न गंवाते हुए डिफेंडर कोरी बेनेट को छकाते हुए गेंद को गोल की दिशा दे दी।
मैच के आखिरी मिनटों में अफ्फान युसूफ की पास पर कप्तान मनप्रीत गेंद को न्यूजीलैंड के गोलपोस्ट में भेजने में तो सफल रहे, लेकिन वीडियो रेफरल में पता चला कि गेंद मनप्रीत की हॉकी के पिछले हिस्से ले लगकर नेट में गई थी। इसलिए इस गोल को नकार दिया गया।
हालांकि मनप्रीत से बेस लाइन से मिले पास पर तलविंदर ने अंतत: भारत के लिए चौथा गोल दाग ही दिया। भारत पिछले संस्करण में उप-विजेता रहा था, जहां फाइनल में उसे आस्ट्रेलिया ने 4-0 से मात दी थी।
खेल-कूद
आईपीएल 2024: आज होगी कोलकाता और पंजाब के बीच भिड़ंत, ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा मुकाबला
कोलकाता। आईपीएल के 42वें मुकाबले में आज कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच भिड़ंत देखने को मिलेगी। 7 मैचों में 5 जीत के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम अंक तालिका में दूसरे पायदान पर है और वह यहां जीत दर्ज कर प्लेऑफ की अपनी संभावनाएं बढ़ाना चाहेगी, वहीं दूसरी ओर इस सीजन अब तक सिर्फ 2 मैच जीतने वाली पंजाब किंग्स टूर्नामेंट में अपनी वापसी की कोशिशें करेगी।
मैच ईडन गार्डन्स स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। टॉस शाम 7:00 बजे होगा। यहां की पिच बैटिंग फ्रेंडली है, उम्मीद यही है कि मुकाबला हाई स्कोरिंग होगा। इस सीजन में दोनों टीमें पहली बार आमने-सामने होंगी। हेड टू हेड में भी कोलकाता का पलड़ा पंजाब पर हावी है। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 32 मैच खेले गए हैं। 21 में कोलकाता और 11 में पंजाब को जीत मिली।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 पंजाब किंग्स : सैम करन (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, राइली रूसो, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), लियम लिविंगस्टन, शशांक सिंह, आशुतोष शर्मा, हरप्रीत बरार, हर्षल पटेल, कगिसो रबाडा और अर्शदीप सिंह।
केकेआर: श्रेयस अय्यर (कप्तान), फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), सुनील नारायण, वेंकटेश अय्यर, अंगकृष रघुवंशी, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिचेल स्टार्क, वरुण चक्रवर्ती और हर्षित राणा।
-
लाइफ स्टाइल11 mins ago
कैल्शियम की कमी को पूरा करती हैं ये चीजें, बनाएं डाइट का हिस्सा
-
नेशनल1 day ago
दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफा, ‘आप’ से गठबंधन के थे खिलाफ
-
नेशनल1 day ago
कर्नाटक के बेलगावी में बोले पीएम मोदी, कांग्रेस के शहजादे में नवाबों, बादशाहों के खिलाफ एक शब्द बोलने की ताकत नहीं है
-
नेशनल1 day ago
628 को उम्रकैद, 37 को दिलवाई फांसी, जानें कौन हैं मुंबई उत्तर मध्य सीट से बीजेपी उम्मीदवार उज्जवल निकम
-
नेशनल1 day ago
जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा
-
अन्तर्राष्ट्रीय1 day ago
अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत
-
प्रादेशिक1 day ago
महादेव बेटिंग ऐप मामले में एक्टर साहिल खान गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से लाया गया मुंबई
-
उत्तर प्रदेश1 day ago
गाजियाबाद में रिटायर्ड जवान ने बेटी के दोस्त की गोली मारकर की हत्या, पुलिस पूछताछ में कही ये बात