Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

हैवानियत : मैनपुरी में 6 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या

Published

on

महिलाओं,मैनपुरी,रेप, यूपी ,बच्ची

Loading

लखनऊ। यूपी सरकार के प्रदेश की महिलाओं के साथ हो रहे अपराधों पर लगाम लगाने के सारे दावे फुस्स साबित होते हुए दिखाई दे रहे है। अभी हाल ही में बलिया इलाके में स्कूली छात्रा रागिनी की दिनदहाड़े हुई हत्या का मामला ठंडा भी नहीं पड़ा था कि मैनपुरी से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है।

यहां एक छह साल की मासूम बच्ची की रेप के बाद हत्या कर दी गई। हैरानी की बात यह है कि बच्ची का शव पुलिस लाइन स्थित आरआई के आवास से कुछ दूर मिला।

मैनपुरी, रेप, बच्ची, हत्या, पुलिस, गिरफ्तार, उत्तर प्रदेश

मिली जानकारी के मुताबिक़, कोतवाली थाना क्षेत्र के नगला कीरत की रहने वाली छह साल की मासूम बच्ची डॉक्टर अम्बेडकर पब्लिक स्कूल में कक्षा एक की छात्रा थी। गुरुवार को स्कूल से लौटते समय वह अचानक गायब हो गई।

घरवालों ने उसकी बहुत खोजबीन की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला, जिसके बाद बच्ची के परिजनों ने इस बात की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने भी रात भर बच्ची को तलाश किया लेकिन उन्हें भी कोई सफलता नहीं मिली।

इस बीच एक युवक ने बच्ची का शव पुलिस लाइन में बने आवास के 20 मीटर दूर झाड़ियों में पड़े देखा। बच्ची की पानी पीने की बोतल, बस्ता और चप्पल पास ही पड़े थे। युवक ने तुरंत इस बात की जानकारी पुलिस को दी।

हत्यारे ने बच्ची की बड़ी ही दरिंदगी से हत्या की थी। बच्ची के चेहरे पर खून लगा हुआ था। उसके नाजुक अंगों पर भी चोट के निशान थे। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़े : OMG! रेस्‍टोरेंट आए 3 परिवार के लोगों को पिला दिया सीवर का पानी

 

 

उत्तर प्रदेश

देवरिया में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद पुजारी की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में फैला तनाव

Published

on

Loading

देवरिया। देवरिया जिले में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद मंदिर के एक पुजारी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। सुरक्षा के लिहाज से इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि घटना मंगलवार रात तेनुआ चौबे गांव में हुई। इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) संकल्प शर्मा ने कहा, “मृतक पुजारी की पहचान अशोक चौबे (60) के रूप में हुई है। अशोक चौबे को उन लोगों ने लाठियों से पीटा, जिनके साथ उनका डीजे बजाने को लेकर विवाद हुआ था।

उन्होंने आगे कहा कि पुजारी अशोक चौबे को गंभीर हालत में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हौसला पासवान समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। एसपी ने बताया कि किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए गांव और मंदिर में पुलिस बल तैनात किया गया है।

Continue Reading

Trending