Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

हैदराबाद में सिंधु का जोरदार स्वागत

Published

on

हैदराबाद

Loading

हैदराबाद हैदराबाद| रियो ओलम्पिक में भारत को रजत पदक दिलाने वाली बैडमिंटन खिलाड़ी पी. वी. सिंधु का सोमवार को यहां उनके गृहनगर में जोरदार स्वागत किया गया। राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर सिंधु के माता-पिता, रिश्तेदारों के अलावा तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के मंत्रियों और अधिकारी ने उनका स्वागत किया।

सिंधु के साथ उनके कोच पुलेला गोपीचंद का भी यहां शानदार स्वागत किया गया।

तेंलगाना के उप मुख्यमंत्री मोहम्मद महमूद अली और उनके आंध्रप्रदेश के उप मुख्यमंत्री एन. चिन्नाराजप्पा और दोनों राज्यों के मंत्रियों ने सिंधु को फूलों का गुलदस्ता दे कर उनका स्वागत किया।

सिंधु के चेहरे पर मुस्कान थी और उन्होंने लोगों को अपना पदक दिखाया। सिंधु का बैडमिंटन खिलाड़ियों, उनके दोस्तों और स्कूल के बच्चों ने बेहरीन स्वागत किया और उनके नाम के नारे लगाए।

हवाईअड्डे से सिंधु और गोपीचंद को एक खुली बस में गचिबाउली स्टेडियम ले जाया गया।

प्रशंसक हवाईअड्डे से स्टेडियम तक 20 किलोमीटर के रास्ते में हर जगह सिंधु की एक झलक पाने के लिए खड़े थे जिन्होंने रियो ओलम्पिक में रजत पदक जीतकर इतिहास रचा है।

वह भारत की पहली बैडमिंटन खिलाड़ी हैं जिन्होंने ओलम्पिक खेलों में फाइनल में जगह बनाई और रजत पदक पर कब्जा जमाया।

नेताओं और अधिकारियों ने स्टेडियम के रास्ते में लगाए गए शिविरों में सिंधु का स्वागत किया। इनमें सिंधु के बड़े-बड़े पोस्टर लगे हुए थे।

द ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम ने पूरे शहर में सिंधु और गोपीचंद के पोस्टर लगवाए हैं।

अरामगढ़ में स्थित आचार्य जयशंकर कृषि विज्ञान विश्वविद्यालय ने अपने मुख्य द्वार पर सिंधु की विशाल होर्डिग लगाई है।

गचीबाउली स्टेडियम में माहौल काफी उत्सावर्धक था, जहां रजत पदक विजेता का स्वागत करने कई लोग मौजूद थे। राष्ट्रीय ध्वज थामे स्कूली बच्चे लगातार सिंधु के नाम के नारे लगा रहे थे।

सिंधु को करीब से देखने के लिए स्टेडियम में कई बड़ी स्क्रीन लगाई गईं।

समारोह के बाद सिंधु तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव से मिलेंगी जिन्होंने सिंधु को पांच करोड़ रुपये का इनाम, एक हजार यार्ड का प्लॉट और सरकारी नौकरी देने की घोषणा की है।

आंध्र प्रदेश ने भी सिंधु को तीन करोड़ रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।

नेशनल

सपा और कांग्रेस के शहजादे दिन में सपना देख रहे, जनता 4 जून को इन्हे नींद से जगा देगी: पीएम मोदी

Published

on

Loading

बस्ती। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार करने उत्तर प्रदेश के बस्ती पहुंचे। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज आपका ये उत्साह, ये जनसैलाब, ये आशीर्वाद, बस्ती, सिद्धार्थनगर और डुमरियागंज, इस क्षेत्र ने हमेशा मुझ पर, भाजपा पर भरोसा किया है। हमारे काम पर भरोसा किया है। हमारी बात, हमारे वादों, हमारे इरादों पर भरोसा किया है, इसलिए मैं आपके इस भरोसे पर खरा उतरने में ना पहले कोई कमी छोड़ी है, ना आगे कोई कमी छोड़ूंगा। ये मोदी की गारंटी है। मैं पहले भी इसी मैदान में आपके बीच आ चुका हूं, लेकिन आज जो सभा में देख रहा हूं, इससे पहले ऐसा दृश्य देखने का सौभाग्य नहीं मिला था।

इस दौरान पीएम मोदी ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा, सपा और कांग्रेस के शहजादे की फिल्म के रिलीज से मैं नराज हूं। सपा और कांग्रेस के शहजादे अफवाह उड़ा रहे हैं कि वे 79 सीट जीतेंगे। ये लोग दिन में सपना देख रहे हैं। पीएम मोदी ने रहा, 4 जून को यूपी की जनता इन्हें नींद से जगा देगी। इसके बाद ये लोग हार ठीकरा ईवीएम पर फोड़ेंगे। पीएम ने रैली में राम मंदिर का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, इंडिया गठबंधन को राम मंदिर से परेशानी है। सपा वाले राम मंदिर को बेकार बताते हैं। राम मंदिर जाने वालों को पाखंडी कहते हैं। ये लोग सनातन धर्म के विनाश करने की बात करते हैं। कांग्रेस के शहजादे तो राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला पलटना चाहते हैं। ये राम मंदिर पर बाबरी ताला लगाने का सपना देख रहे हैं। ये रामलला को फिर से टेंट में भेजना चाहते हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “देश में पांच चरण के चुनाव हो चुके हैं। इन पांच चरणों ने ही देश में तीसरी बार मोदी सरकार पक्की कर दी है। आप इंडी अलायंस का बयान देख लीजिए। हर कोई अलग-अलग आंकड़े बताते हैं। पूरा इंडी अलायंस ऐसा निराशा के गर्त में डूबा है कि इनको ये भी याद नहीं रहता कि वो दो दिन पहले क्या बोला था और आज क्या बोल रहे हैं। आप समझदार लोग हैं कभी भी अपना समय और अपनी शक्ति व्यर्थ नहीं जाने देते। अब आप सोचिए सपा को मिलने वाला एक भी वोट, कांग्रेस को पड़ने वाला वोट किसी काम का है क्या? आपका वोट बेकार हो जाए, बर्बाद हो जाए, यहां का कोई मतदादा चाहेगा क्या? इसलिए आपका वोट उसको पड़ना चाहिए, जिसकी सरकार बनने की गारंटी है।”

उन्होंने कहा, “कभा भी पुण्य कार्य मिलता हो, तो मौका गंवाना चाहिए क्या? अगर आप वोट नहीं डालेंगे तो पुण्य मिलेगा क्या? आज 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन मिलता है, तो वो आशीर्वाद देते हैं। मैं इतने काम करने वाला हूं, हर काम से पुण्य मिलने वाला है, इसलिए वोट दीजिए विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए। 22 जनवरी 2024…इस देश में बहुत लोग जिन्हें अपने बेटे का जन्मदिन याद नहीं, लेकिन इस देश के बच्चे-बच्चे को 22 जनवरी 2024 पता है। मैं 22 जनवरी बोलता हूं और देश बोल उठता है जय श्री राम। अयोध्या में उस ऐतिहासित दिन पर मैंने कहा था कि राम से राष्ट्र, विरासत से विकास, अध्यात्म से आधुनिकता, आज देश इसी मंत्र पर आगे बढ़ रहा है।”

पीएम मोदी ने कहा, पाकिस्तान के हमदर्द सपा और कांग्रेस वाले अब भारत को डरा रहे हैं। ये कहते हैं कि पाकिस्तान से डरो उसके पास एटम बम है। साथियों पाकिस्तान तो पस्त पड़ गया है। उसे अनाज के भी लाले पड़ गए। क्यों डरे भारत? आज भारत में कांग्रेस की कमजोर सरकार नहीं है, मोदी की मजबूत सरकार है। भारत आज घर में घुसकर मारता है। आज भारत वैश्विक मंच पर जो बोलता है, पूरी दुनिया उसे सुनती है। पीएम मोदी ने कहा, कांग्रेस अति पिछड़ा विरोधी है। सीताराम केसरी को रातोंरात बाथरूम में फेंककर सोनिया गांधी को पार्टी का अध्यक्ष बना दिया था।

Continue Reading

Trending